Skip to main content

Stock Split की खबर के बाद 10,000 पार टाटा इन्वेस्टमेंट कारपोरेशन के शेयर ! छोटे निवेशकों के लिए सुनहरा मौका l

Stock Split की खबर के बाद 10,000 पार टाटा इन्वेस्टमेंट कारपोरेशन के शेयर ! छोटे निवेशकों के लिए सुनहरा मौका l


3 October 2025 

टाटा ग्रुप एक बहुत ही बड़ी और प्रसिद्ध कंपनी है जिसे हर कोई पसंद करता है और भरोसा करता है l इसी कंपनी ने और भी बहुत सी कंपनियां बनाई हैं जिसमे से एक टाटा इन्वेस्टमेंट कारपोरेशन (TATAINVEST) है l यह कंपनी मुख्य रूप से लंबी अवधि के लिए दूसरी कंपनियों के शेयर और प्रतिभूतियों (securities) में निवेश करती है। इसका मक़सद है सुरक्षित निवेश करना और समय के साथ अच्छा रिटर्न पाना।
Share का प्राइस कितना है ? 

अभी शेयर का प्राइस लगभग 10, 580  है l पिछले कुछ हफ्तों से शेयर का प्राइस बहुत ही तेजी से बढ़ रहा है l कई बार अपने 52 सप्ताह के ऊपरी स्तर को छुआ है।

शेयर बढ़ने की वजह 

स्टॉक स्प्लिट (Stock Split) की घोषणा :- 

टाटा इन्वेस्टमेंट कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट करने का फैसला लिया है और जब से लोगो को पता चला है तब से निवेशकों ने इस शेयर में काफी रुचि दिखाई है इसीलिए कई हफ्तों से इसके शेयर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं l कंपनी ने अपने शेयरों को 1:10 अनुपात में बाँटने का ऐलान किया है। 

इसका मतलब है कि जो भी निवेशक 1 शेयर रखता है, उसे अब 10 छोटे शेयर मिलेंगे। इससे छोटे निवेशकों के लिए शेयर खरीदना आसान हो जाएगा। कंपनी ने 14 अक्टूबर 2025 को “record date” तय की है। यानी इस दिन तक जिनके पास शेयर होंगे, उन्हें इसका फायदा मिलेगा।
कंपनी के अच्छे नतीजे (Q1FY26 Results) 

कंपनी ने इस साल काफी अच्छा प्रॉफिट गेन किया है इस साल के तिमाही अप्रैल से लेकर जून तक कंपनी ने करीब 146 करोड़ रुपये का मुनाफ़ा कमाया, जो पिछले साल से लगभग 12% ज्यादा है। राजस्व (Revenue) में भी हल्की बढ़ोतरी हुई है।जो की ये दिखाती है की इस कंपनी में निवेश करना काफी मुनाफे भरा सौदा है l

निवेशकों की बढ़ती रुचि 

जब से स्टॉक स्प्लिट और कंपनी का मुनाफा अच्छे स्तर पर हुआ है यानि जबसे कंपनी के प्रॉफिट में मजबूती आई है तबसे निवेशकों ने इसमें काफी दिलचस्पी ली है l हाल ही में यह एक दिन में करीब 12% तक उछला और लगातार कई दिनों तक बढ़त बनाए रखा।

जोखिम और सुधार

इसके शेयर ने तेजी तब पकड़ी जब कंपनी ने प्रॉफिट किया और जब स्टॉक स्प्लिट की खबर आई जिससे कई लोगो ने इसका लाभ उठा कर प्रॉफिट बुक किया और शेयर का प्राइस नीचे आ गया इससे ये पता चलता है कि ये केवल बाजार की सामान्य प्रक्रिया है l
ताज़ा खबरें 

Tata Investment का शेयर हाल ही में 11-12% तक बढ़ा और 52 हफ्तों का नया उच्च स्तर बनाया।
कंपनी का स्टॉक स्प्लिट 14 अक्टूबर 2025 से लागू होगा।

Tata Capital का IPO भी आने वाला है, जिससे Tata समूह की कंपनियों में और निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है।

निष्कर्ष 

टाटा कैपिटल कारपोरेशन ने स्टॉक स्प्लिट के जरिये बहुत ही अच्छा मौका दिया है छोटे निवेशकों को निवेश करने का टाटा कंपनी अपने भरोसे के लिए जनि जाती है l ये कंपनी अपने निवेशकों को निराश नहीं करेगी क्यूंकि इस साल इसने अच्छा प्रॉफिट किया है l लेकिन कोई भी निवेश करने से पहले प्रॉफिट और लॉस के बारे में सोच करके ही निवेश करें l


Comments

Popular posts from this blog

पैसे कैसे बनाएं – 2025 में कमाई के आसान और असरदार तरीके

 आज के दौर में पैसे कमाना पहले से कहीं आसान हो गया है — बस जरूरत है सही जानकारी और थोड़ी मेहनत की। चाहे आप स्टूडेंट हों, जॉब करते हों, या घर से कुछ शुरू करना चाहते हों, यह लेख आपको बताएगा कि पैसे कैसे बनाएं , वो भी कानूनी, टिकाऊ और स्मार्ट तरीकों से। 🧠 1. स्किल्स सीखिए – कमाई की पहली सीढ़ी कोई भी काम करने से पहले एक अच्छा स्किल (कौशल) होना जरूरी है। आजकल फ्री में या कम पैसों में बहुत सी स्किल्स सीखी जा सकती हैं: डिजिटल स्किल्स: जैसे ग्राफिक डिजाइनिंग, कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग, प्रोग्रामिंग (Python, Web Development) कम्युनिकेशन स्किल्स: अच्छी भाषा और बातचीत का तरीका इंटरव्यू और क्लाइंट्स को प्रभावित करता है फाइनेंशियल लिटरेसी: पैसा कैसे सेव करें, इन्वेस्ट करें — ये सीखना भी जरूरी है 📚 संसाधन: YouTube, Coursera, Udemy, Skill India, Google Career Certificates 💻 2. ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीके (a) फ्रीलांसिंग अगर आपके पास कोई स्किल है, तो आप Freelance काम करके घर बैठे पैसे कमा सकते हैं। 🌐 वेबसाइट्स: Fiverr, Upwork, Freelancer, Toptal (b) कंटेंट बनाना (...

crypto currency Binance क्या है? इसके फायदे और काम करने का तरीका

Crypto currency Binance क्या है? इसके फायदे और काम करने का तरीका 31 August 2025  आज की डिजिटल दुनिया में क्रिप्टोकरेंसी निवेश का सबसे बड़ा साधन बन चुकी है। दुनिया भर में करोड़ों लोग अब बिटकॉइन और दूसरी डिजिटल करेंसी में पैसा लगा रहे हैं। ऐसे में क्रिप्टो एक्सचेंज की ज़रूरत होती है, जहाँ से हम इन कॉइन्स को खरीद और बेच सकें। इन्हीं एक्सचेंज में से सबसे बड़ा और लोकप्रिय नाम है Binance। आइए जानते हैं कि Binance क्या है और यह कैसे काम करता है। Binance क्या है? Binance एक ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज है, जिसकी शुरुआत साल 2017 में चांगपेंग झाओ (Changpeng Zhao – CZ) ने की थी। बहुत कम समय में यह प्लेटफ़ॉर्म दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टो एक्सचेंज बन गया। Binance पर रोज़ाना अरबों डॉलर का लेन-देन होता है और लाखों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। Binance कैसे काम करता है? जैसे स्टॉक मार्केट में हम शेयर खरीदते और बेचते हैं, वैसे ही Binance पर हम क्रिप्टोकरेंसी का लेन-देन कर सकते हैं। सबसे पहले यूज़र को Binance पर अकाउंट बनाना पड़ता है। फिर बैंक अकाउंट या UPI से पैसे जमा किए जा सकते हैं।...

2025 में Real Estate में निवेश कैसे करें? जानिए फायदे, नुकसान और स्मार्ट रणनीति!"

2025 में Real  Estate में निवेश कैसे करें? जानिए फायदे, नुकसान और स्मार्ट रणनीति!" 2025  में लोग केवल शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि रियल एस्टेट (Real Estate) को भी एक मजबूत और सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में देख रहे हैं। चाहे वह अपना खुद का घर हो, किराए पर देने वाली प्रॉपर्टी हो, या फिर जमीन में किया गया निवेश — रियल एस्टेट आपको लॉन्ग टर्म में स्थिर और अच्छा रिटर्न देने की क्षमता रखता है। 1. Residential Property (रिहायशी संपत्ति) :-     मकान, फ्लैट, प्लॉट आदि खरीदना खुद रहने या किराये पर देने के लिए 2. Commercial Property (व्यावसायिक संपत्ति)   ऑफिस, दुकान, गोदाम या मॉल में स्पेस खरीदना किराये से कमाई या रिसेल से मुनाफा 3.Real Estate Investment Trusts (REITs)   शेयर मार्केट की तरह ट्रेड होने वाले रियल एस्टेट फंड्स कम पैसों से भी इन्वेस्ट कर सकते हैं (₹100 से शुरू) जैसे: Embassy REIT, Mindspace, Brookfield 4. Land Investment (जमीन खरीदना):-     शहर के बाहर, हाईवे या विकासशील इलाकों में जमीन खरीदना ...