Skip to main content

Google ने पेश किया Opal — ऐप बनाना हुआ आसान, कोडिंग की जरूरत खत्म !

Google ने पेश किया Opal — ऐप बनाना हुआ आसान, कोडिंग की जरूरत खत्म !

11 October 2025 

बहुत सारे लोग पैसे कमाने के लिए सॉफ्टवेयर बनाना या app बनाना चाहते हैं लेकिन इसके लिए कोडिंग आना या सीखना बहुत जरुरी है लेकिन कोडिंग सीखना आसान नहीं होता सभी लोग इसे सीख नहीं पाते लेकिन अब इसे गूगल ने इसे आसान बना दिया है गूगल ने एक app लांच किया है जिसका नाम ओपल है l
Opal एक ऐसा नया टूल है जिससे आप बिना कोडिंग सिर्फ अपनी भाषा में बोलकर या लिखकर AI ऐप्स बना सकते हैं। 
गूगल का उदेश्ये यही है की आप बिना किसी तकनीकी जानकारी के इसे अपने विचार के द्वारा बनाए l
https://youtu.be/o7nLqFvzNu4?
si=JPnmfyFa07ur9GU-


Opal क्या है? सरल भाषा में समझें

ओपल 24 जुलाई 2025 में लॉन्च हुआ है आप इस अप्प से Lead Generation App , Quizzes, Survey और Calculator आदि आप बना सकते हैं l
इस टूल की खास बात है: कोड नहीं लिखना, बल्कि आप साधारण भाषा (जैसे हिंदी या अंग्रेजी) में बता सकते हैं कि ऐप क्या करेगा, और Opal उसी अनुरूप ऐप तैयार कर देगा। 

ऐप को visual workflow (दृश्य प्रवाह) की मदद से देखा, समझा और बदला जा सकता है। आप तैयार ऐप को शेयर भी कर सकते हैं, ताकि अन्य लोग भी उसे इस्तेमाल कर सकें। 
शुरुआत के लिए आप Opal की templates (मॉडल ऐप्स) इस्तेमाल कर सकते हैं और उन्हें अपने हिसाब से बदल सकते हैं। 


भारत में Opal  उपलब्ध है ? 

Google Opal कनाडा, भारत, जापान, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, इंडोनेशिया, ब्राज़ील, सिंगापुर, कोलंबिया, अल सल्वाडोर, कोस्टा रिका, पनामा, होंडुरास, अर्जेंटीना और पाकिस्तान आदि देशों में उपलब्ध है l आप इसका इस्तेमाल अच्छे से कर सकते हैं l इसके आने से भारत के डेवलपर्स और सामान्य उपयोगकर्ताओं के लिए ये क्रांतिकारी बदलाव लेकर आएगा।
Opal का महत्व — क्यों ये बदलाव बड़ा है?

सरलता (Accessibility) बहुत सरे लोग आईटी या कोडिंग से डरते हैं लेकिन फिर भी वो app या सॉफ्टवेयर बनाना चाहते हैं गूगल ने उन्ही के लोगो के इस सपने को पूरा किया है बिना तकनीकी शिक्षा के आप इस App को बेहद ही आसानी से इस्तेमाल कर सकते है l

सस्ता (Cost-effective) अगर पहले ऐप बनवाने के लिए डेवलपर्स को लाखों रुपये देने पड़ते थे, तो अब खुद आप वो ऐप बना सकते हैं — खर्च बहुत कम हो जाएगा।

तेजी (Speed) अगर कोई सॉफ्टवेयर डेवलपर app या सॉफ्टवेयर बनता है तो उसको बनाने में हफ्ते या महीने लग जाते हैं लेकिन आप इस app  से कुछ ही घंटो या मिंटो में app बना लेंगे जिससे आपके पैसे और समय दोनों की बचत होगी l

नवाचार को बढ़ाव छोटे व्यवसाय, स्टार्टअप, शिक्षक — हर कोई छोटे-छोटे ऐप बना सकता है और प्रयोग कर सकता है। इससे भारत में टेक्नोलॉजी नवाचार को एक बड़ा धक्का मिलेगा।


कैसे शुरू करें?

Google Account से लॉगिन करें l Google Labs या Opal वेबसाइट पर जाएँ या तो एक template चुनें या नया ऐप आइडिया लिखे  Opal उस आइडिया को workflow में बदलेगा आप प्रत्येक step मॉडिफाई कर सकते हैं lजब ऐप तैयार हो जाए — शेयर करें या इस्तेमाल करें l
निष्कर्ष

ये गूगल का बहुत ही शानदार फैसला है ओपल बहुत सारे लोगो का सपना सच कर देगा सॉफ्टवेयर और app बनाने का जिससे लोगो को फ़ायदा होगा और लोग अच्छा पैसे भी कमा पाएंगे इसके द्वारा जो लोग कोडन सीखने से डरते हैं ये उन लोगों के लिए एक वरदान जैसा है इससे एक नए क्रांति आएगी l



Comments

Popular posts from this blog

पैसे कैसे बनाएं – 2025 में कमाई के आसान और असरदार तरीके

 आज के दौर में पैसे कमाना पहले से कहीं आसान हो गया है — बस जरूरत है सही जानकारी और थोड़ी मेहनत की। चाहे आप स्टूडेंट हों, जॉब करते हों, या घर से कुछ शुरू करना चाहते हों, यह लेख आपको बताएगा कि पैसे कैसे बनाएं , वो भी कानूनी, टिकाऊ और स्मार्ट तरीकों से। 🧠 1. स्किल्स सीखिए – कमाई की पहली सीढ़ी कोई भी काम करने से पहले एक अच्छा स्किल (कौशल) होना जरूरी है। आजकल फ्री में या कम पैसों में बहुत सी स्किल्स सीखी जा सकती हैं: डिजिटल स्किल्स: जैसे ग्राफिक डिजाइनिंग, कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग, प्रोग्रामिंग (Python, Web Development) कम्युनिकेशन स्किल्स: अच्छी भाषा और बातचीत का तरीका इंटरव्यू और क्लाइंट्स को प्रभावित करता है फाइनेंशियल लिटरेसी: पैसा कैसे सेव करें, इन्वेस्ट करें — ये सीखना भी जरूरी है 📚 संसाधन: YouTube, Coursera, Udemy, Skill India, Google Career Certificates 💻 2. ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीके (a) फ्रीलांसिंग अगर आपके पास कोई स्किल है, तो आप Freelance काम करके घर बैठे पैसे कमा सकते हैं। 🌐 वेबसाइट्स: Fiverr, Upwork, Freelancer, Toptal (b) कंटेंट बनाना (...

crypto currency Binance क्या है? इसके फायदे और काम करने का तरीका

Crypto currency Binance क्या है? इसके फायदे और काम करने का तरीका 31 August 2025  आज की डिजिटल दुनिया में क्रिप्टोकरेंसी निवेश का सबसे बड़ा साधन बन चुकी है। दुनिया भर में करोड़ों लोग अब बिटकॉइन और दूसरी डिजिटल करेंसी में पैसा लगा रहे हैं। ऐसे में क्रिप्टो एक्सचेंज की ज़रूरत होती है, जहाँ से हम इन कॉइन्स को खरीद और बेच सकें। इन्हीं एक्सचेंज में से सबसे बड़ा और लोकप्रिय नाम है Binance। आइए जानते हैं कि Binance क्या है और यह कैसे काम करता है। Binance क्या है? Binance एक ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज है, जिसकी शुरुआत साल 2017 में चांगपेंग झाओ (Changpeng Zhao – CZ) ने की थी। बहुत कम समय में यह प्लेटफ़ॉर्म दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टो एक्सचेंज बन गया। Binance पर रोज़ाना अरबों डॉलर का लेन-देन होता है और लाखों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। Binance कैसे काम करता है? जैसे स्टॉक मार्केट में हम शेयर खरीदते और बेचते हैं, वैसे ही Binance पर हम क्रिप्टोकरेंसी का लेन-देन कर सकते हैं। सबसे पहले यूज़र को Binance पर अकाउंट बनाना पड़ता है। फिर बैंक अकाउंट या UPI से पैसे जमा किए जा सकते हैं।...

2025 में Real Estate में निवेश कैसे करें? जानिए फायदे, नुकसान और स्मार्ट रणनीति!"

2025 में Real  Estate में निवेश कैसे करें? जानिए फायदे, नुकसान और स्मार्ट रणनीति!" 2025  में लोग केवल शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि रियल एस्टेट (Real Estate) को भी एक मजबूत और सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में देख रहे हैं। चाहे वह अपना खुद का घर हो, किराए पर देने वाली प्रॉपर्टी हो, या फिर जमीन में किया गया निवेश — रियल एस्टेट आपको लॉन्ग टर्म में स्थिर और अच्छा रिटर्न देने की क्षमता रखता है। 1. Residential Property (रिहायशी संपत्ति) :-     मकान, फ्लैट, प्लॉट आदि खरीदना खुद रहने या किराये पर देने के लिए 2. Commercial Property (व्यावसायिक संपत्ति)   ऑफिस, दुकान, गोदाम या मॉल में स्पेस खरीदना किराये से कमाई या रिसेल से मुनाफा 3.Real Estate Investment Trusts (REITs)   शेयर मार्केट की तरह ट्रेड होने वाले रियल एस्टेट फंड्स कम पैसों से भी इन्वेस्ट कर सकते हैं (₹100 से शुरू) जैसे: Embassy REIT, Mindspace, Brookfield 4. Land Investment (जमीन खरीदना):-     शहर के बाहर, हाईवे या विकासशील इलाकों में जमीन खरीदना ...