Skip to main content

Gold-Silver Update: MCX ने बढ़ाए मार्जिन रेट, निवेशकों को झटका या मौका?

Gold-Silver Update: MCX ने बढ़ाए मार्जिन रेट, निवेशकों को झटका या मौका?

15  October 2025 

इस समय चांदी और सोने का रेट अपने हाई रिकॉर्ड पर है और निवेशक इसमें जमकर पैसा लगा रहे हैं और अगर आप सोने चांदी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए जानना बहुत जरुरी है l देश के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज MCX (Multi Commodity Exchange) ने सोने और चांदी के ट्रेडिंग नियमों में बड़ा बदलाव किया है। ये नए नियम 14 अक्टूबर 2025 से लागू हो गए हैं।
क्या हैं नए नियम  ?

MCX ने गोल्ड और सिल्वर फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट्स पर मार्जिन रेट (Margin Rate) बढ़ाने का फैसला किया है।
अब अगर कोई ट्रेडर सोना या चांदी के फ्यूचर्स में सौदा करेगा तो उसे पहले से ज़्यादा पैसा सुरक्षा के रूप में जमा करना होगा lसोने (Gold) पर मार्जिन दर: पहले से 1% बढ़ाकर 7% कर दी गई है।
चांदी (Silver) पर मार्जिन दर: पहले से 1.5% बढ़ाकर 11.5% कर दी गई है।

नए नियम लागू करने का क्या कारण है ?

इस समय सोना और चांदी का भाव अपने सबसे ऊँचे स्तर पर पहुंच गया है lसोना इस समय ₹1.27 लाख प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है, जबकि चांदी भी 1.89 लाख रुपये किलो ये अपनी नयी ऊंचाई पर है। MCX का कहना है की फैसला बाजार में स्तिथिरता और निवेशकों के जोखिम कम करने के लिए लिया गया है l इस फैसले से निवेशक सोच समझकर अपना पैसा लगायेंगे l
इसका असर किस पर पड़ेगा?

इसका असर उन निवेशकों पर पड़ेगा जो फ्यूचर एंड ऑप्शंस में ट्रेडिंग करते हैं अब उन्हें ज्यादा मार्जिन देना पड़ेगा lजिससे अचानक कीमती धातुओं में तेज़ गिरावट या उछाल से होने वाले नुकसान को कंट्रोल किया जा सके।लेकिन जो लोग आभुषण , गहने या सोने चांदी की और भी वस्तुवें खरीद रहे हैं उन पर इसका कोई असर नहीं होगा उनलोगो पर ये नियम नहीं लागू होंगे l
छोटे निवेशक अब छोटे कॉन्ट्रैक्ट्स (mini contracts) की ओर रुख कर सकते हैं, ताकि जोखिम कम रहे।

निवेशकों के लिए सुझाव


अगर आप फ्यूचर्स ट्रेडिंग करते हैं, तो मार्जिन बढ़ने के कारण पूंजी प्रबंधन (capital management) पर ध्यान दें।

लॉन्ग-टर्म निवेशकों के लिए यह समय सोने में धीरे-धीरे खरीदारी करने का हो सकता है, क्योंकि यह अब भी सुरक्षित एसेट माना जाता है।

निष्कर्ष

सोने और चांदी का बाजार अभी अस्थिर है और लोग इसमें जबरदस्त तरीके से ट्रेड कर रहे हैं और दिलचस्पी ले रहे हैं इसीलिए MCX ने या फैसला लोगों और बाजार दोनों के हित में लिया है l
अगर आप निवेशक हैं, तो नियमों की जानकारी रखें और समझदारी से आगे बढ़ें — क्योंकि अब “सुरक्षित निवेश ही स्मार्ट निवेश” है।

Comments

Popular posts from this blog

पैसे कैसे बनाएं – 2025 में कमाई के आसान और असरदार तरीके

 आज के दौर में पैसे कमाना पहले से कहीं आसान हो गया है — बस जरूरत है सही जानकारी और थोड़ी मेहनत की। चाहे आप स्टूडेंट हों, जॉब करते हों, या घर से कुछ शुरू करना चाहते हों, यह लेख आपको बताएगा कि पैसे कैसे बनाएं , वो भी कानूनी, टिकाऊ और स्मार्ट तरीकों से। 🧠 1. स्किल्स सीखिए – कमाई की पहली सीढ़ी कोई भी काम करने से पहले एक अच्छा स्किल (कौशल) होना जरूरी है। आजकल फ्री में या कम पैसों में बहुत सी स्किल्स सीखी जा सकती हैं: डिजिटल स्किल्स: जैसे ग्राफिक डिजाइनिंग, कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग, प्रोग्रामिंग (Python, Web Development) कम्युनिकेशन स्किल्स: अच्छी भाषा और बातचीत का तरीका इंटरव्यू और क्लाइंट्स को प्रभावित करता है फाइनेंशियल लिटरेसी: पैसा कैसे सेव करें, इन्वेस्ट करें — ये सीखना भी जरूरी है 📚 संसाधन: YouTube, Coursera, Udemy, Skill India, Google Career Certificates 💻 2. ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीके (a) फ्रीलांसिंग अगर आपके पास कोई स्किल है, तो आप Freelance काम करके घर बैठे पैसे कमा सकते हैं। 🌐 वेबसाइट्स: Fiverr, Upwork, Freelancer, Toptal (b) कंटेंट बनाना (...

crypto currency Binance क्या है? इसके फायदे और काम करने का तरीका

Crypto currency Binance क्या है? इसके फायदे और काम करने का तरीका 31 August 2025  आज की डिजिटल दुनिया में क्रिप्टोकरेंसी निवेश का सबसे बड़ा साधन बन चुकी है। दुनिया भर में करोड़ों लोग अब बिटकॉइन और दूसरी डिजिटल करेंसी में पैसा लगा रहे हैं। ऐसे में क्रिप्टो एक्सचेंज की ज़रूरत होती है, जहाँ से हम इन कॉइन्स को खरीद और बेच सकें। इन्हीं एक्सचेंज में से सबसे बड़ा और लोकप्रिय नाम है Binance। आइए जानते हैं कि Binance क्या है और यह कैसे काम करता है। Binance क्या है? Binance एक ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज है, जिसकी शुरुआत साल 2017 में चांगपेंग झाओ (Changpeng Zhao – CZ) ने की थी। बहुत कम समय में यह प्लेटफ़ॉर्म दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टो एक्सचेंज बन गया। Binance पर रोज़ाना अरबों डॉलर का लेन-देन होता है और लाखों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। Binance कैसे काम करता है? जैसे स्टॉक मार्केट में हम शेयर खरीदते और बेचते हैं, वैसे ही Binance पर हम क्रिप्टोकरेंसी का लेन-देन कर सकते हैं। सबसे पहले यूज़र को Binance पर अकाउंट बनाना पड़ता है। फिर बैंक अकाउंट या UPI से पैसे जमा किए जा सकते हैं।...

2025 में Real Estate में निवेश कैसे करें? जानिए फायदे, नुकसान और स्मार्ट रणनीति!"

2025 में Real  Estate में निवेश कैसे करें? जानिए फायदे, नुकसान और स्मार्ट रणनीति!" 2025  में लोग केवल शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि रियल एस्टेट (Real Estate) को भी एक मजबूत और सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में देख रहे हैं। चाहे वह अपना खुद का घर हो, किराए पर देने वाली प्रॉपर्टी हो, या फिर जमीन में किया गया निवेश — रियल एस्टेट आपको लॉन्ग टर्म में स्थिर और अच्छा रिटर्न देने की क्षमता रखता है। 1. Residential Property (रिहायशी संपत्ति) :-     मकान, फ्लैट, प्लॉट आदि खरीदना खुद रहने या किराये पर देने के लिए 2. Commercial Property (व्यावसायिक संपत्ति)   ऑफिस, दुकान, गोदाम या मॉल में स्पेस खरीदना किराये से कमाई या रिसेल से मुनाफा 3.Real Estate Investment Trusts (REITs)   शेयर मार्केट की तरह ट्रेड होने वाले रियल एस्टेट फंड्स कम पैसों से भी इन्वेस्ट कर सकते हैं (₹100 से शुरू) जैसे: Embassy REIT, Mindspace, Brookfield 4. Land Investment (जमीन खरीदना):-     शहर के बाहर, हाईवे या विकासशील इलाकों में जमीन खरीदना ...