Skip to main content

Crypto Market Crash: अमेरिकी टैरिफ से हिला मार्केट, भारतीय निवेशक बने गेम चेंजर

Crypto Market Crash: अमेरिकी टैरिफ से हिला मार्केट, भारतीय निवेशक बने गेम चेंजर


13 October 2025 

क्रिप्टो करेंसी में भरी गिरावट देखने को मिली है लेकिन भारतीय लोग इससे घबराये नहीं बल्कि जमकर खरीदारी करी क्रिप्टो में लगभग 19 अरब डॉलर की भारी गिरावट देखने को मिली l दरसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से आने वाले गुड्स पर 100 % का टैरिफ लगाया है l aaजिसका असर ये हुआ की क्रिप्टो मार्केट धड़ाम से गिर गया l

 और भारतीय लोगों ने इसका जमकर फ़ायदा उठाया और कॉइनस्विच, कॉइनडीसीएक्स, मडरेक्स जैसे भारत के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में डिपॉजिट में बड़ा उछाल देखने को मिला। कॉइनडीसीक्स डेटा के अनुसार कुछ लोगो ने प्रॉफिट बुक किया है लेकिन कुछ लोगों ने इसे होल्ड करके रखा है l

आखिर इतनी बड़ी गिरावट कैसे आई क्रिप्टो मार्केट में ?

चीन और अमेरिका में व्यापारिक तनाव का माहौल बना हुआ क्यूंकि जबसे अमेरिका ने चीन पर 100% लगाया है तबसे मार्केट में घबराहट बढ़ी हुई है , जिसके चलते बड़ी-बड़ी क्रिप्टोकरेंसी जैसे Bitcoin, Ethereum, Solana में तेज गिरावट आई।

 अचानक हुई इस गिरावट का मुख्य कारण था लेवरेज पोजीशनों का बंद होना (liquidation)। जब मार्केट तेजी से नीचे जाता है, तो कई निवेशकों की उधारी पर ली गई पोजीशन अपने-आप बंद हो जाती हैं, जिससे बड़ी मात्रा में धन मार्केट से निकल जाता है।

क्रिप्टो मार्केट क्रैश से कितने लोगों को नुकशान हुआ ?

क्रिप्टो मार्केट क्रैश से बहुत से लोगों को नुकशान हुआ है ये आंकड़ा काफी बड़ा है लेकिन फिर ये अनुमान लगाया जा रहा है की लगभग 1.6 मिलियन (लगभग 16 लाख) ट्रेंडर्स को नुकसान हुआ — यानी वे लेवरेज पोजीशन्स में बैठे थे और उन्हें लिक्विडेशन झेलनी पड़ी। लेकिन ये नुकसान क्रैश-लिक्विडेशन (market crash / leveraged liquidation) से नहीं, बल्कि धोखाधड़ी, हैक, नकली प्लेटफार्म आदि स्रोतों से जुड़े हैं। 
दरअसल ब्लूमवर्ग ने ये दवा किया है की क्रिप्टो एक्सचेंज binance में टेक्निकल प्रॉब्लम आ गई और ज्यादा लोड के वजह से सिस्टम पर दबाव काफी बढ़ गया l लेकिन एक्सचेंज ने ये बता दिया था की कुछ यूजर्स को बीच - बीच में डिस्प्ले से जुड़े मसलों में देर या दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है l लेकिन कुछ समय के बाद तकनीकी दिक्कत सही कर ली गई थी l
भारतीय निवेशकों की चाल – "डिप में खरीदो"

इस क्रिप्टो क्रैश का भारतीयों ने बहुत ही शानदार तरीके से फ़ायदा उठाया है पहले जहां गिरावट से डर कर लोग निवेश निकाल लेते थे, अब वही निवेशक “Buy the Dip” की रणनीति अपना रहे हैं।
क्यूंकि जहां विदेशी निवेशक अपनी होल्डिंग इस गिरवाट के वजह से बेच रहे थे वहीं भारतीय क्रिप्टो निवेशकों ने इस गिरावट को मौका बना लिया। CoinSwitch एक्सचेंज के अनुसार, क्रैश के दौरान स्पॉट ट्रेडिंग वॉल्यूम करीब 50 गुना बढ़ गया।

Mudrex ने बताया कि उनकी साइट पर डिपॉजिट और ट्रेडिंग दोनों में बड़ी बढ़ोतरी हुई। CoinDCX के कई यूजर्स ने भी अपने पुराने कॉइन बनाए रखे और कई ने नई खरीदारी शुरू कर दी। यह दिखाता है कि भारतीय क्रिप्टो निवेशक पहले से काफी स्मार्ट और होशियार हो गए हैं l


लेकिन सावधानी जरूरी है 

Crypto हो या शेयर मार्केट दोनों में गिरावट में खरीदारी अच्छी मानी जाती लेकिन इस समय क्रिप्टो मार्केट अस्थिर है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता l अगर आप इस गिरावट में खरीदारी कर रहे हैं को लॉन्ग टर्म के लिए करें और उतना ही पैसा लगाए जितना नुकशान झेल सकें इस समय अधिक पैसा लगाने की गलती न करे l किसी भी तरह की अफवाह या ट्रेंड पर तुरंत भरोसा न करें पहले खुद उसके बारे में पूरी तरह से जाँच करें क्यूंकि क्रिप्टो फ्रॉड तेजी से बढ़ रहा है इसीलिए आपको हमेशा सतर्क रहना चाहिए l

निष्कर्ष 

Crypto में अस्थिरता बनी हुई लेकिन भारतीय निवेशकों ने इसका समझदारी से फ़ायदा उठाया है जो कि दिखता ही भारतीय निवेशक आप mature हो गया है लेकिन क्रिप्टो का ये उतार - चढ़ाव दिखाता है कि ये मार्केट अभी भी काफी संवेदनशील है l लोग अब निवेश को लेकर समझदार और होशियार हो रहे हैं जिससे आने वाले समय में इस मार्केट को लोग तेजी के साथ अपनाएंगे l

Comments

Popular posts from this blog

पैसे कैसे बनाएं – 2025 में कमाई के आसान और असरदार तरीके

 आज के दौर में पैसे कमाना पहले से कहीं आसान हो गया है — बस जरूरत है सही जानकारी और थोड़ी मेहनत की। चाहे आप स्टूडेंट हों, जॉब करते हों, या घर से कुछ शुरू करना चाहते हों, यह लेख आपको बताएगा कि पैसे कैसे बनाएं , वो भी कानूनी, टिकाऊ और स्मार्ट तरीकों से। 🧠 1. स्किल्स सीखिए – कमाई की पहली सीढ़ी कोई भी काम करने से पहले एक अच्छा स्किल (कौशल) होना जरूरी है। आजकल फ्री में या कम पैसों में बहुत सी स्किल्स सीखी जा सकती हैं: डिजिटल स्किल्स: जैसे ग्राफिक डिजाइनिंग, कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग, प्रोग्रामिंग (Python, Web Development) कम्युनिकेशन स्किल्स: अच्छी भाषा और बातचीत का तरीका इंटरव्यू और क्लाइंट्स को प्रभावित करता है फाइनेंशियल लिटरेसी: पैसा कैसे सेव करें, इन्वेस्ट करें — ये सीखना भी जरूरी है 📚 संसाधन: YouTube, Coursera, Udemy, Skill India, Google Career Certificates 💻 2. ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीके (a) फ्रीलांसिंग अगर आपके पास कोई स्किल है, तो आप Freelance काम करके घर बैठे पैसे कमा सकते हैं। 🌐 वेबसाइट्स: Fiverr, Upwork, Freelancer, Toptal (b) कंटेंट बनाना (...

crypto currency Binance क्या है? इसके फायदे और काम करने का तरीका

Crypto currency Binance क्या है? इसके फायदे और काम करने का तरीका 31 August 2025  आज की डिजिटल दुनिया में क्रिप्टोकरेंसी निवेश का सबसे बड़ा साधन बन चुकी है। दुनिया भर में करोड़ों लोग अब बिटकॉइन और दूसरी डिजिटल करेंसी में पैसा लगा रहे हैं। ऐसे में क्रिप्टो एक्सचेंज की ज़रूरत होती है, जहाँ से हम इन कॉइन्स को खरीद और बेच सकें। इन्हीं एक्सचेंज में से सबसे बड़ा और लोकप्रिय नाम है Binance। आइए जानते हैं कि Binance क्या है और यह कैसे काम करता है। Binance क्या है? Binance एक ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज है, जिसकी शुरुआत साल 2017 में चांगपेंग झाओ (Changpeng Zhao – CZ) ने की थी। बहुत कम समय में यह प्लेटफ़ॉर्म दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टो एक्सचेंज बन गया। Binance पर रोज़ाना अरबों डॉलर का लेन-देन होता है और लाखों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। Binance कैसे काम करता है? जैसे स्टॉक मार्केट में हम शेयर खरीदते और बेचते हैं, वैसे ही Binance पर हम क्रिप्टोकरेंसी का लेन-देन कर सकते हैं। सबसे पहले यूज़र को Binance पर अकाउंट बनाना पड़ता है। फिर बैंक अकाउंट या UPI से पैसे जमा किए जा सकते हैं।...

2025 में Real Estate में निवेश कैसे करें? जानिए फायदे, नुकसान और स्मार्ट रणनीति!"

2025 में Real  Estate में निवेश कैसे करें? जानिए फायदे, नुकसान और स्मार्ट रणनीति!" 2025  में लोग केवल शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि रियल एस्टेट (Real Estate) को भी एक मजबूत और सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में देख रहे हैं। चाहे वह अपना खुद का घर हो, किराए पर देने वाली प्रॉपर्टी हो, या फिर जमीन में किया गया निवेश — रियल एस्टेट आपको लॉन्ग टर्म में स्थिर और अच्छा रिटर्न देने की क्षमता रखता है। 1. Residential Property (रिहायशी संपत्ति) :-     मकान, फ्लैट, प्लॉट आदि खरीदना खुद रहने या किराये पर देने के लिए 2. Commercial Property (व्यावसायिक संपत्ति)   ऑफिस, दुकान, गोदाम या मॉल में स्पेस खरीदना किराये से कमाई या रिसेल से मुनाफा 3.Real Estate Investment Trusts (REITs)   शेयर मार्केट की तरह ट्रेड होने वाले रियल एस्टेट फंड्स कम पैसों से भी इन्वेस्ट कर सकते हैं (₹100 से शुरू) जैसे: Embassy REIT, Mindspace, Brookfield 4. Land Investment (जमीन खरीदना):-     शहर के बाहर, हाईवे या विकासशील इलाकों में जमीन खरीदना ...