Skip to main content

आज का चांदी का भाव: जानिए कहाँ कितनी है कीमत, निवेशकों के लिए बड़ा मौका !

आज का चांदी का भाव: जानिए कहाँ कितनी है कीमत, निवेशकों के लिए बड़ा मौका!


(14 अक्टूबर 2025)

भारत में चांदी की कीमत लगभग 189 रूपये प्रति ग्राम है यानि 1,89,000 रुपये किलो है l आज चांदी की कीमत में हलकी सी तेजी देखने को मिली है वैसे इन दिनों सोने और चांदी की कीमतों में अच्छी खासी तेजी देखने को मिल रही है l चांदी की यह बढ़ोतरी सोने के साथ-साथ ग्लोबल मार्केट के रुझानों और डॉलर की मजबूती पर भी निर्भर करती है। चांदी के आभुषण सोने के आभुषण से खरीदने में आसान और सस्ते होते हैं इसीलिए लोग इसे आसानी से खरीद लेते हैं और आप इसमें निवेश भी कर सकते हैं जिससे आपको अच्छा मुनाफा होगा l
आज का चांदी का रेट (Silver Price Today in India)

शहर प्रति किलो भाव (₹ में)

दिल्ली ₹1,89,000
मुंबई ₹1,88,800
कोलकाता ₹1,89,200
चेन्नई ₹1,90,000
लखनऊ ₹1,89,300


चांदी तो कीमत बढ़ने का कारण 

औद्योगिक मांग में वृद्धि: चांदी का उपयोग इलेक्ट्रॉनिक्स और सौर पैनल जैसे उद्योगों में होता है। इन क्षेत्रों में बढ़ती मांग भी चांदी की कीमतों को बढ़ा रही है।

डॉलर की कमजोरी: जब डॉलर कमजोर होता है, तो निवेशक सोने और चांदी जैसे कीमती धातुओं में निवेश बढ़ा देते हैं।


वैश्विक आपूर्ति की कमी: अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में चांदी की आपूर्ति में कमी आई है, जिसने भी कीमतों को ऊपर धकेला है। लंदन में हुए "शॉर्ट स्क्वीज़" ने भी इस तेज़ी को और बढ़ावा दिया है।

मंदी का डर: जब बाजार में अनिश्चितता होती है, तो लोग सुरक्षित निवेश के लिए चांदी और सोना खरीदते हैं।

इस समय बाजार में सोने चांदी की तेजी का एक कारण त्योहार भी है लोग इस समय दिवाली को लेकर खरीदारी कर रहे हैं l जिससे  चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई l दिवाली के समय लोग चांदी की मूर्ति , सिक्के , चांदी की पेन , पायल , बिछिया , गिलास,कटोरी और भी बहुत सारी चीजें इस समय या धनतेरस वाले दिन खरीदते हैं जिससे सोने और चांदी के दामों में तेजी आती है l
निवेश के लिए बेहतर सुझाव चांदी क्यों कहा जाता है ?

चांदी को “कॉमन मैन का गोल्ड” कहा जाता है, क्योंकि यह सोने से सस्ती होती है लेकिन समय के साथ बढ़िया रिटर्न देती है।

फिजिकल सिल्वर (सिक्के, बार) के अलावा अब डिजिटल सिल्वर या सिल्वर ETF में भी निवेश किया जा सकता है।

आने वाले महीनों में त्योहारों और शादी के सीजन के चलते मांग और बढ़ सकती है, जिससे कीमतों में और तेजी आने की उम्मीद है।

विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले हफ्तों में अगर डॉलर इंडेक्स कमजोर रहता है और ग्लोबल मांग बनी रहती है, तो चांदी ₹1,95,000 प्रति किलो तक जा सकती है।

निष्कर्ष

अगर आप चांदी में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो ये काफी सुरक्षित और समझदारी भरा फैसला हो सकता है l लेकिन कोई भी निवेश करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी और जाँच कर लें तभी निवेश की प्रक्रिया आगे बढ़ाए l निवेश उतना ही करें जितना नुकशान झेल पाएं l

Comments

Popular posts from this blog

पैसे कैसे बनाएं – 2025 में कमाई के आसान और असरदार तरीके

 आज के दौर में पैसे कमाना पहले से कहीं आसान हो गया है — बस जरूरत है सही जानकारी और थोड़ी मेहनत की। चाहे आप स्टूडेंट हों, जॉब करते हों, या घर से कुछ शुरू करना चाहते हों, यह लेख आपको बताएगा कि पैसे कैसे बनाएं , वो भी कानूनी, टिकाऊ और स्मार्ट तरीकों से। 🧠 1. स्किल्स सीखिए – कमाई की पहली सीढ़ी कोई भी काम करने से पहले एक अच्छा स्किल (कौशल) होना जरूरी है। आजकल फ्री में या कम पैसों में बहुत सी स्किल्स सीखी जा सकती हैं: डिजिटल स्किल्स: जैसे ग्राफिक डिजाइनिंग, कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग, प्रोग्रामिंग (Python, Web Development) कम्युनिकेशन स्किल्स: अच्छी भाषा और बातचीत का तरीका इंटरव्यू और क्लाइंट्स को प्रभावित करता है फाइनेंशियल लिटरेसी: पैसा कैसे सेव करें, इन्वेस्ट करें — ये सीखना भी जरूरी है 📚 संसाधन: YouTube, Coursera, Udemy, Skill India, Google Career Certificates 💻 2. ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीके (a) फ्रीलांसिंग अगर आपके पास कोई स्किल है, तो आप Freelance काम करके घर बैठे पैसे कमा सकते हैं। 🌐 वेबसाइट्स: Fiverr, Upwork, Freelancer, Toptal (b) कंटेंट बनाना (...

crypto currency Binance क्या है? इसके फायदे और काम करने का तरीका

Crypto currency Binance क्या है? इसके फायदे और काम करने का तरीका 31 August 2025  आज की डिजिटल दुनिया में क्रिप्टोकरेंसी निवेश का सबसे बड़ा साधन बन चुकी है। दुनिया भर में करोड़ों लोग अब बिटकॉइन और दूसरी डिजिटल करेंसी में पैसा लगा रहे हैं। ऐसे में क्रिप्टो एक्सचेंज की ज़रूरत होती है, जहाँ से हम इन कॉइन्स को खरीद और बेच सकें। इन्हीं एक्सचेंज में से सबसे बड़ा और लोकप्रिय नाम है Binance। आइए जानते हैं कि Binance क्या है और यह कैसे काम करता है। Binance क्या है? Binance एक ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज है, जिसकी शुरुआत साल 2017 में चांगपेंग झाओ (Changpeng Zhao – CZ) ने की थी। बहुत कम समय में यह प्लेटफ़ॉर्म दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टो एक्सचेंज बन गया। Binance पर रोज़ाना अरबों डॉलर का लेन-देन होता है और लाखों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। Binance कैसे काम करता है? जैसे स्टॉक मार्केट में हम शेयर खरीदते और बेचते हैं, वैसे ही Binance पर हम क्रिप्टोकरेंसी का लेन-देन कर सकते हैं। सबसे पहले यूज़र को Binance पर अकाउंट बनाना पड़ता है। फिर बैंक अकाउंट या UPI से पैसे जमा किए जा सकते हैं।...

2025 में Real Estate में निवेश कैसे करें? जानिए फायदे, नुकसान और स्मार्ट रणनीति!"

2025 में Real  Estate में निवेश कैसे करें? जानिए फायदे, नुकसान और स्मार्ट रणनीति!" 2025  में लोग केवल शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि रियल एस्टेट (Real Estate) को भी एक मजबूत और सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में देख रहे हैं। चाहे वह अपना खुद का घर हो, किराए पर देने वाली प्रॉपर्टी हो, या फिर जमीन में किया गया निवेश — रियल एस्टेट आपको लॉन्ग टर्म में स्थिर और अच्छा रिटर्न देने की क्षमता रखता है। 1. Residential Property (रिहायशी संपत्ति) :-     मकान, फ्लैट, प्लॉट आदि खरीदना खुद रहने या किराये पर देने के लिए 2. Commercial Property (व्यावसायिक संपत्ति)   ऑफिस, दुकान, गोदाम या मॉल में स्पेस खरीदना किराये से कमाई या रिसेल से मुनाफा 3.Real Estate Investment Trusts (REITs)   शेयर मार्केट की तरह ट्रेड होने वाले रियल एस्टेट फंड्स कम पैसों से भी इन्वेस्ट कर सकते हैं (₹100 से शुरू) जैसे: Embassy REIT, Mindspace, Brookfield 4. Land Investment (जमीन खरीदना):-     शहर के बाहर, हाईवे या विकासशील इलाकों में जमीन खरीदना ...