Skip to main content

Amazon Layoff 2025: क्या है छंटनी की पूरी कहानी? जानिए क्यों निकाले जा रहे हैं कर्मचारी

Amazon Layoff 2025: क्या है छंटनी की पूरी कहानी? जानिए क्यों निकाले जा रहे हैं कर्मचारी?

16 October 2025

अमेज़न ई - कॉमर्स के दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है l अमेज़न एक बार फिर से अपने कर्मचारियों के छंटनी को लेकर चर्चा में है l
Amazon ने एक बार फिर कर्मचारियों की छंटनी (Layoff) शुरू कर दी है। ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अपने HR विभाग (People Experience & Technology Team) के लगभग 15% कर्मचारियों को नौकरी से निकाल सकती है।
इसके अलावा, कंपनी के AWS (Amazon Web Services) और कस्टमर सपोर्ट जैसे विभागों में भी कुछ कर्मचारियों पर इसका असर पड़ने की संभावना है।
Amazon में छंटनी का क्या कारण है ?

अमेज़न कंपनी AI पर 100 अरब डॉलर लगा रही है और जो काम इंसान करते थे वो अब AI और सिस्टम ही कर देते हैं इसीलिए कंपनी अब अपने कर्मचरियों को हटा कर unhe ये जगह दे रही है l CEO एंडी जैसी के नेतृत्व में कंपनी व्हाइट-कॉलर जॉब्स घटा रही है l इस बार कंपनी अपने HR डिपार्टमेंट से लगभग 15 फीसदी कर्मचारी कम करेगी l कंपनी कर्मचारियों को निकालकर अपने aaw खर्चे कम करना चाहती है और AI टूल्स में निवेश करना चाहती है l

कंपनी का नया फोकस – भविष्य की तकनीक
Amazon अब AI, Cloud Computing, और Robotics जैसी नई तकनीकों पर ज़्यादा ध्यान दे रही है। इसलिए पुरानी भूमिकाओं में कटौती की जा रही है।
 2022 से जारी पुनर्संरचना (Restructuring)
इससे पहले भी Amazon ने 2022 और 2023 में करीब 27,000 कर्मचारियों को हटाया था। अब 2025 में फिर एक नई लहर आई है।

AWS (Amazon Web Series) इसमें भी कुछ लोगों की कटौती की है वो क्लाउड टीम के मेमबर हैं Corporate स्टाफ यानि ऑफिस, प्रबंधन और नॉन-टेक भूमिकाओं पर भी इसका असर पड़ सकता है।
CEO Andy Jessy ने 2021 में जेफ्फ बेजोस की जगह ली थी और पिछले 2 सालों में कंपनी ने बहुत सी नौकरियां काटी हैं l

अमेज़न कर रहा है नयी भर्तियां 

दिलचस्प बात यह है कि छंटनी के साथ-साथ Amazon ने त्योहारी सीज़न (Festive Season) के लिए 2.5 लाख से ज़्यादा नए कर्मचारियों की अस्थायी भर्ती (Seasonal Hiring) की योजना भी बनाई है।
यह भर्ती वेयरहाउस, डिलीवरी और लॉजिस्टिक्स से जुड़े कामों के लिए की जा रही है।
इसका मतलब यह है कि कंपनी अपने संसाधनों को फिर से “री-डिज़ाइन” कर रही है — जहाँ डिजिटल कामों में कर्मचारियों की संख्या घटाई जा रही है, वहीं ज़मीनी स्तर पर बढ़ाई जा रही है।
अब जिनके पास आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लाउड या डेटा साइंस जैसी स्किल्स होंगी, उनके लिए मौके ज़्यादा रहेंगे।

Amazon का कहना

कंपनी का कहना है कि यह कदम “AI युग के लिए कंपनी को तैयार करने” के लिए उठाया गया है। Amazon के CEO Andy Jassy ने पहले ही कहा था कि आने वाले समय में AI कई कॉर्पोरेट नौकरियों को बदल देगा, इसलिए अब कंपनी “कम लेकिन कुशल” कर्मचारियों पर फोकस करेगी।

सलाह

अगर आप नौकरी करना चाहते हैं तो आपको AI और Digital स्किल्स सीखना होगा l नई तकनीकों जैसे ChatGPT, AWS Tools, Data Analysis में अभ्यास करें। Amazon की यह क्लेओफस सिर्फ एक कंपनी की कहानी नहीं है, बल्कि यह दिखाती है कि दुनिया तेजी से बदल रही है और हमे भी उसी अनुसार बदलना होगा ताकि हम भी लोगों के साथ आगे बढ़ सके l

Comments

Popular posts from this blog

पैसे कैसे बनाएं – 2025 में कमाई के आसान और असरदार तरीके

 आज के दौर में पैसे कमाना पहले से कहीं आसान हो गया है — बस जरूरत है सही जानकारी और थोड़ी मेहनत की। चाहे आप स्टूडेंट हों, जॉब करते हों, या घर से कुछ शुरू करना चाहते हों, यह लेख आपको बताएगा कि पैसे कैसे बनाएं , वो भी कानूनी, टिकाऊ और स्मार्ट तरीकों से। 🧠 1. स्किल्स सीखिए – कमाई की पहली सीढ़ी कोई भी काम करने से पहले एक अच्छा स्किल (कौशल) होना जरूरी है। आजकल फ्री में या कम पैसों में बहुत सी स्किल्स सीखी जा सकती हैं: डिजिटल स्किल्स: जैसे ग्राफिक डिजाइनिंग, कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग, प्रोग्रामिंग (Python, Web Development) कम्युनिकेशन स्किल्स: अच्छी भाषा और बातचीत का तरीका इंटरव्यू और क्लाइंट्स को प्रभावित करता है फाइनेंशियल लिटरेसी: पैसा कैसे सेव करें, इन्वेस्ट करें — ये सीखना भी जरूरी है 📚 संसाधन: YouTube, Coursera, Udemy, Skill India, Google Career Certificates 💻 2. ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीके (a) फ्रीलांसिंग अगर आपके पास कोई स्किल है, तो आप Freelance काम करके घर बैठे पैसे कमा सकते हैं। 🌐 वेबसाइट्स: Fiverr, Upwork, Freelancer, Toptal (b) कंटेंट बनाना (...

crypto currency Binance क्या है? इसके फायदे और काम करने का तरीका

Crypto currency Binance क्या है? इसके फायदे और काम करने का तरीका 31 August 2025  आज की डिजिटल दुनिया में क्रिप्टोकरेंसी निवेश का सबसे बड़ा साधन बन चुकी है। दुनिया भर में करोड़ों लोग अब बिटकॉइन और दूसरी डिजिटल करेंसी में पैसा लगा रहे हैं। ऐसे में क्रिप्टो एक्सचेंज की ज़रूरत होती है, जहाँ से हम इन कॉइन्स को खरीद और बेच सकें। इन्हीं एक्सचेंज में से सबसे बड़ा और लोकप्रिय नाम है Binance। आइए जानते हैं कि Binance क्या है और यह कैसे काम करता है। Binance क्या है? Binance एक ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज है, जिसकी शुरुआत साल 2017 में चांगपेंग झाओ (Changpeng Zhao – CZ) ने की थी। बहुत कम समय में यह प्लेटफ़ॉर्म दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टो एक्सचेंज बन गया। Binance पर रोज़ाना अरबों डॉलर का लेन-देन होता है और लाखों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। Binance कैसे काम करता है? जैसे स्टॉक मार्केट में हम शेयर खरीदते और बेचते हैं, वैसे ही Binance पर हम क्रिप्टोकरेंसी का लेन-देन कर सकते हैं। सबसे पहले यूज़र को Binance पर अकाउंट बनाना पड़ता है। फिर बैंक अकाउंट या UPI से पैसे जमा किए जा सकते हैं।...

2025 में Real Estate में निवेश कैसे करें? जानिए फायदे, नुकसान और स्मार्ट रणनीति!"

2025 में Real  Estate में निवेश कैसे करें? जानिए फायदे, नुकसान और स्मार्ट रणनीति!" 2025  में लोग केवल शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि रियल एस्टेट (Real Estate) को भी एक मजबूत और सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में देख रहे हैं। चाहे वह अपना खुद का घर हो, किराए पर देने वाली प्रॉपर्टी हो, या फिर जमीन में किया गया निवेश — रियल एस्टेट आपको लॉन्ग टर्म में स्थिर और अच्छा रिटर्न देने की क्षमता रखता है। 1. Residential Property (रिहायशी संपत्ति) :-     मकान, फ्लैट, प्लॉट आदि खरीदना खुद रहने या किराये पर देने के लिए 2. Commercial Property (व्यावसायिक संपत्ति)   ऑफिस, दुकान, गोदाम या मॉल में स्पेस खरीदना किराये से कमाई या रिसेल से मुनाफा 3.Real Estate Investment Trusts (REITs)   शेयर मार्केट की तरह ट्रेड होने वाले रियल एस्टेट फंड्स कम पैसों से भी इन्वेस्ट कर सकते हैं (₹100 से शुरू) जैसे: Embassy REIT, Mindspace, Brookfield 4. Land Investment (जमीन खरीदना):-     शहर के बाहर, हाईवे या विकासशील इलाकों में जमीन खरीदना ...