Skip to main content

Silver Today Rate: निवेश और खरीदारी करने वालों के लिए पूरी जानकारी

Silver Today Rate : निवेश और खरीदारी करने वालों के लिए पूरी जानकारी 

29 September 2025 

सोना चांदी एक ऐसी धातु है जिसे हर कोई पहनने और निवेश करने दोनों ही चीजों में इस्तेमाल करता है क्यूंकि ये बेहद ही कीमती धातु है लेकिन इस समय इन चीजों का धाम इतना अधिक हो गया है की इनसे बनी कोई चीज खरीदना बहुत ही ज्यादा मुश्किल हो गया है l
जितनी तेजी से सोने का दाम बढ़ रहा है उससे कहीं ज्यादा तेजी से चांदी का भाव बढ़ रहा है lआज भारत में चांदी का रेट लगभग ₹138.10 प्रति ग्राम दर्ज किया गया है। अलग-अलग शहरों और राज्यों में यह रेट थोड़ा-बहुत अलग हो सकता है l

चांदी का भाव कितना चल रहा है ?

आज भारत में चांदी का रेट लगभग ₹138.10 प्रति ग्राम दर्ज किया गया है। अलग-अलग शहरों और राज्यों में यह रेट थोड़ा-बहुत अलग हो सकता है। 
Lucknow, Uttar Pradesh में आज चांदी का भाव लगभग ₹136.82 प्रति ग्राम है। 
Lucknow में 1 किलो चांदी का आज अनुमानित दाम लगभग ₹1,36,820 है। 
दिल्ली: ₹1,38,100

मुंबई: ₹1,37,900

वाराणसी: ₹1,38,000

चांदी का दाम बदलने के कारण 

चांदी के दामों में आए दिन उतार चढ़ाव देखा जा रहा है इसीलिए ग्राहकों में चांदी के दामों को लेकर उत्सुकता बनी रहती है l  

डॉलर और रुपये का संबंध –  चांदी की अंतरराष्ट्रीय कीमत डॉलर में तय होती है। जब रुपया डॉलर के मुकाबले कमज़ोर होता है तो भारत में चांदी महंगी हो जाती है। 
अंतरराष्ट्रीय बाज़ार – दरअसल दूसरे देशों के लोग अब डॉलर को छोड़ कर चांदी और सोने में अपना पैसा निवेश कर रहे हैं इसीलिए हमारे देश के बाहर इसकी मांग बहुत ज्यादा बढ़ गयी है और यही कारण है की डॉलर गिर रहा है और सोने चांदी की मांग बहुत तेजी से बढ़ रही है l 

औद्योगिक उपयोग – इलेक्ट्रॉनिक्स, मेडिकल और सोलर पैनल जैसी इंडस्ट्रीज़ में चांदी का इस्तेमाल होता है। इस सेक्टर में मांग बढ़ने से कीमत भी बढ़ती है।

त्योहार और शादी का सीजन – हमारे देश यानि भारत में चांदी और सोने की मांग हमेशा रहती है खासकर शादी और त्योहार के समय ज्यादा मांग तो दिवाली , करवाचौथ और रक्षाबंधन पर रहती है और शादियों के सीजन में सबसे ज्यादा मांग होती है लोग पहनने के लिए तो लेते ही है पूजा में या किसी को उपहार देने के लिए भी लिया जाता है l

चांदी खरीदना निवेश करने का भी एक जरिया है  

आसान और लाभकारी विकल्प  
सोने का दाम जहां 1 लाख में 10gm मिलता है वहीं चांदी 1 लाख में 1किलो मिलती है इसीलिए छोटे निवेशक इसमें आसानी से निवेश कर सकते हैं क्यूंकि इसके दाम सोने से काफी कम है l

लम्बे समय के लिए रखने से फ़ायदा 
हमेशा से ये देखा गया है कि चांदी को अगर हम लम्बे समय के लिए रखते हैं तो इसका दाम बढ़ता है इसीलिए निवेश की दृष्टि से देखा जाए तो इसमें निवेश करना एक समझदारी भरा फैसला हो सकता है l

ऑनलाइन निवेश करना 
अगर आपने इसमें ऑनलाइन निवेश यानि स्टॉक्स मार्केट के द्वारा निवेश किया है तो इससे आपका पोर्टफोलियो बहुत ही मजबूत हो जायेगा l और ये पूरी तरह से सुरक्षित भी रहेगा क्यूंकि ये डिजिटल सिल्वर होता है जिसे छु नहीं सकते बस देख सकते हैं अपने पोर्टफोलियो में l

चांदी खरीदने से पहले ध्यान देने योग्य बातें 

खरीदने से पहले मौजूदा रेट ज़रूर चेक करें और अगर संभव हो तो अलग-अलग दुकानों में तुलना करें।
हमेशा भरोसेमंद ज्वैलर या अधिकृत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से ही चांदी खरीदें।

निवेश के लिए सिल्वर कॉइन, सिल्वर बार या डिजिटल सिल्वर खरीदना ज्यादा सुरक्षित रहता है।
BIS हॉलमार्क वाली चांदी खरीदना सबसे सही माना जाता है।

निष्कर्ष 

आप अगर चांदी में निवेश में करना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन भी निवेश कर सकते हैं जो की मार्किट से लिए गए चांदी से काफी सस्ता पड़ता है l लेकिन आप इसे पहन नहीं सकते क्यूंकि ये डिजिटल पुरे गोल्ड होता है l चांदी  की बढ़ती मांग के वजह से  इतना महंगा हो रहा है l

Comments

Popular posts from this blog

पैसे कैसे बनाएं – 2025 में कमाई के आसान और असरदार तरीके

 आज के दौर में पैसे कमाना पहले से कहीं आसान हो गया है — बस जरूरत है सही जानकारी और थोड़ी मेहनत की। चाहे आप स्टूडेंट हों, जॉब करते हों, या घर से कुछ शुरू करना चाहते हों, यह लेख आपको बताएगा कि पैसे कैसे बनाएं , वो भी कानूनी, टिकाऊ और स्मार्ट तरीकों से। 🧠 1. स्किल्स सीखिए – कमाई की पहली सीढ़ी कोई भी काम करने से पहले एक अच्छा स्किल (कौशल) होना जरूरी है। आजकल फ्री में या कम पैसों में बहुत सी स्किल्स सीखी जा सकती हैं: डिजिटल स्किल्स: जैसे ग्राफिक डिजाइनिंग, कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग, प्रोग्रामिंग (Python, Web Development) कम्युनिकेशन स्किल्स: अच्छी भाषा और बातचीत का तरीका इंटरव्यू और क्लाइंट्स को प्रभावित करता है फाइनेंशियल लिटरेसी: पैसा कैसे सेव करें, इन्वेस्ट करें — ये सीखना भी जरूरी है 📚 संसाधन: YouTube, Coursera, Udemy, Skill India, Google Career Certificates 💻 2. ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीके (a) फ्रीलांसिंग अगर आपके पास कोई स्किल है, तो आप Freelance काम करके घर बैठे पैसे कमा सकते हैं। 🌐 वेबसाइट्स: Fiverr, Upwork, Freelancer, Toptal (b) कंटेंट बनाना (...

crypto currency Binance क्या है? इसके फायदे और काम करने का तरीका

Crypto currency Binance क्या है? इसके फायदे और काम करने का तरीका 31 August 2025  आज की डिजिटल दुनिया में क्रिप्टोकरेंसी निवेश का सबसे बड़ा साधन बन चुकी है। दुनिया भर में करोड़ों लोग अब बिटकॉइन और दूसरी डिजिटल करेंसी में पैसा लगा रहे हैं। ऐसे में क्रिप्टो एक्सचेंज की ज़रूरत होती है, जहाँ से हम इन कॉइन्स को खरीद और बेच सकें। इन्हीं एक्सचेंज में से सबसे बड़ा और लोकप्रिय नाम है Binance। आइए जानते हैं कि Binance क्या है और यह कैसे काम करता है। Binance क्या है? Binance एक ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज है, जिसकी शुरुआत साल 2017 में चांगपेंग झाओ (Changpeng Zhao – CZ) ने की थी। बहुत कम समय में यह प्लेटफ़ॉर्म दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टो एक्सचेंज बन गया। Binance पर रोज़ाना अरबों डॉलर का लेन-देन होता है और लाखों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। Binance कैसे काम करता है? जैसे स्टॉक मार्केट में हम शेयर खरीदते और बेचते हैं, वैसे ही Binance पर हम क्रिप्टोकरेंसी का लेन-देन कर सकते हैं। सबसे पहले यूज़र को Binance पर अकाउंट बनाना पड़ता है। फिर बैंक अकाउंट या UPI से पैसे जमा किए जा सकते हैं।...

2025 में Real Estate में निवेश कैसे करें? जानिए फायदे, नुकसान और स्मार्ट रणनीति!"

2025 में Real  Estate में निवेश कैसे करें? जानिए फायदे, नुकसान और स्मार्ट रणनीति!" 2025  में लोग केवल शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि रियल एस्टेट (Real Estate) को भी एक मजबूत और सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में देख रहे हैं। चाहे वह अपना खुद का घर हो, किराए पर देने वाली प्रॉपर्टी हो, या फिर जमीन में किया गया निवेश — रियल एस्टेट आपको लॉन्ग टर्म में स्थिर और अच्छा रिटर्न देने की क्षमता रखता है। 1. Residential Property (रिहायशी संपत्ति) :-     मकान, फ्लैट, प्लॉट आदि खरीदना खुद रहने या किराये पर देने के लिए 2. Commercial Property (व्यावसायिक संपत्ति)   ऑफिस, दुकान, गोदाम या मॉल में स्पेस खरीदना किराये से कमाई या रिसेल से मुनाफा 3.Real Estate Investment Trusts (REITs)   शेयर मार्केट की तरह ट्रेड होने वाले रियल एस्टेट फंड्स कम पैसों से भी इन्वेस्ट कर सकते हैं (₹100 से शुरू) जैसे: Embassy REIT, Mindspace, Brookfield 4. Land Investment (जमीन खरीदना):-     शहर के बाहर, हाईवे या विकासशील इलाकों में जमीन खरीदना ...