Skip to main content

SBI Education Loan 2025: छात्रों के लिए नया ऑफर और फायदे l

SBI Education Loan 2025: छात्रों के लिए नया ऑफर और फायदे

13 September 2025 

शिक्षा दिन प्रतिदिन महंगी होती जा रही है चाहे आप भारत में पढ़ना चाहते हो या विदेश में आप कहीं पर भी पढाई करे लेकिन आपको फीस , हॉस्टल , खाने , कोचिंग और किताबों का खर्चा तो देना हो पड़ता है l ऐसे में खर्च लाखों तक पहुंच जाता है जो आम आदमी के लिए बहुत मुश्किल हो जाता है lतभी कुछ लोग एजुकेशन लोन का सहारा लेते हैं l ताकि वो अपने बच्चे को अच्छी शिक्षा दे सके l स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)  देश का सबसे बड़ा बैंक है और इसने 2025 में शिक्षा लोन के लिए कई नए ऑफर और सुविधाएँ शुरू की हैं।
SBI Education Loan की मुख्य विशेषताएँ 

कम ब्याज दर (Low Interest Rate)
SBI शिक्षा लोन की ब्याज दर लगभग 7.15% से शुरू होती है। यदि कोई छात्र ₹7.5 लाख से अधिक का लोन लेता है और सिक्योरिटी (गिरवी) देता है, तो उस पर ब्याज दर और भी कम हो सकती है। यह दर दूसरे बैंकों की तुलना में काफी सस्ती है।

https://youtu.be/moQA0HAED-Y?si=sxHdomV7aJ871k-P

लड़कियों के लिए विशेष छूट 
सभी लड़कियों यानि छात्राओं के लिए विशेष छूट देता है SBI छात्राओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करता है और इसीलिए वो छात्राओं 0.50 % का छूट देता है और वहीं, प्रोसेसिंग फीस की बात करें तो 20 लाख रुपये तक के लोन पर शून्य प्रोसेसिंग फीस है। वहीं, 20 लाख रुपये से अधिक के लोन पर 10,000 रुपये (साथ में कर) प्रोसेसिंग फीस है।

बिना सिक्योरिटी के लोन (Collateral-Free Loan)
SBI ने अपने एक स्कीम Global Ed-Vantage Scheme के तहत सभी विदेश में पढाई करने वाले छात्रों को 50 लाख का लोन वो भी बिना सिक्योरिटी के ऑफर दिया है l ये सुविधा कुछ ही कॉलेज और यूनिवर्सिटी पर लागू होती है l
लोन भरने की लम्बी अवधि देता है  

छात्रों को पढ़ाई पूरी करने और और नौकरी मिलने पर EMI चुकाने का दबाव नहीं होता। SBI अधिकतम 15 साल तक की रिपेमेंट अवधि देता है। इसके अलावा, पढ़ाई पूरी होने के बाद भी कुछ समय की छूट (Moratorium Period) मिलती है ताकि छात्र को नौकरी ढूँढने का समय मिल सके।

टैक्स में छूट (Tax Benefits)
एजुकेशन लोन लेने पर आयकर विभाग द्वारा भी 80E के तहत टैक्स पर छूट मिलती है l इसका फ़ायदा ये है की अगर परिवार के लोग चुकाते है तो उन पर टैक्स का बोझ कम हो जाता है l जिससे उन्हें परेशान होने की जरुरत नहीं होती और वो आसानी से लोन चूका सकते है l
ऑनलाइन ऑफलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध 

SBI में लोन के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह की सुविधा उपलब्ध है अगर आपको ऑनलाइन आवेदन करना है तो आपको SBI के official website पर जाकर आवेदन भरना होगा l और अगर ऑफलाइन आवेदन करना है तो आपको अपने नजदीकी SBI शाखा पर जाकर फॉर्म भरना होगा l

आवश्यक दस्तावेज़ (कुछ उदाहरण)

पहचान प्रमाण: पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, या वोटर आईडी कार्ड।
पते का प्रमाण: बिजली बिल, टेलीफोन बिल, आधार कार्ड, आदि।
शैक्षणिक रिकॉर्ड: पिछली मार्कशीट और प्रवेश प्रमाण पत्र।
गारंटर के दस्तावेज़: आय प्रमाण और अन्य वित्तीय दस्तावेज। 

SBI की  विशेष स्कीम्स

SBI ने अलग-अलग ज़रूरतों के हिसाब से कई स्कीमें बनाई हैं, जैसे –

SBI Scholar Loan: भारत के चुनिंदा प्रतिष्ठित संस्थानों (IIT, IIM, NIT आदि) के छात्रों के लिए।

SBI Global Ed-Vantage: विदेश में पढ़ाई करने वालों के लिए।

SBI Shaurya Education Loan: सशस्त्र बलों के बच्चों के लिए। 
निष्कर्ष 

हर कोई अपने बच्चे को अच्छी शिक्षा देना चाहता है और विदेश में पढ़ाना चाहता है l लेकिन अब आप बिना पैसे की परेशानी के शिक्षा दिलवा सकते है एजुकेशन लोन ले कर l कम ब्याज दर, लड़कियों को विशेष छूट, बिना सिक्योरिटी लोन और टैक्स छूट जैसी सुविधाएँ एजुकेशन लोन को और आकर्षक बनाती हैं।


Comments

Popular posts from this blog

पैसे कैसे बनाएं – 2025 में कमाई के आसान और असरदार तरीके

 आज के दौर में पैसे कमाना पहले से कहीं आसान हो गया है — बस जरूरत है सही जानकारी और थोड़ी मेहनत की। चाहे आप स्टूडेंट हों, जॉब करते हों, या घर से कुछ शुरू करना चाहते हों, यह लेख आपको बताएगा कि पैसे कैसे बनाएं , वो भी कानूनी, टिकाऊ और स्मार्ट तरीकों से। 🧠 1. स्किल्स सीखिए – कमाई की पहली सीढ़ी कोई भी काम करने से पहले एक अच्छा स्किल (कौशल) होना जरूरी है। आजकल फ्री में या कम पैसों में बहुत सी स्किल्स सीखी जा सकती हैं: डिजिटल स्किल्स: जैसे ग्राफिक डिजाइनिंग, कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग, प्रोग्रामिंग (Python, Web Development) कम्युनिकेशन स्किल्स: अच्छी भाषा और बातचीत का तरीका इंटरव्यू और क्लाइंट्स को प्रभावित करता है फाइनेंशियल लिटरेसी: पैसा कैसे सेव करें, इन्वेस्ट करें — ये सीखना भी जरूरी है 📚 संसाधन: YouTube, Coursera, Udemy, Skill India, Google Career Certificates 💻 2. ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीके (a) फ्रीलांसिंग अगर आपके पास कोई स्किल है, तो आप Freelance काम करके घर बैठे पैसे कमा सकते हैं। 🌐 वेबसाइट्स: Fiverr, Upwork, Freelancer, Toptal (b) कंटेंट बनाना (...

crypto currency Binance क्या है? इसके फायदे और काम करने का तरीका

Crypto currency Binance क्या है? इसके फायदे और काम करने का तरीका 31 August 2025  आज की डिजिटल दुनिया में क्रिप्टोकरेंसी निवेश का सबसे बड़ा साधन बन चुकी है। दुनिया भर में करोड़ों लोग अब बिटकॉइन और दूसरी डिजिटल करेंसी में पैसा लगा रहे हैं। ऐसे में क्रिप्टो एक्सचेंज की ज़रूरत होती है, जहाँ से हम इन कॉइन्स को खरीद और बेच सकें। इन्हीं एक्सचेंज में से सबसे बड़ा और लोकप्रिय नाम है Binance। आइए जानते हैं कि Binance क्या है और यह कैसे काम करता है। Binance क्या है? Binance एक ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज है, जिसकी शुरुआत साल 2017 में चांगपेंग झाओ (Changpeng Zhao – CZ) ने की थी। बहुत कम समय में यह प्लेटफ़ॉर्म दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टो एक्सचेंज बन गया। Binance पर रोज़ाना अरबों डॉलर का लेन-देन होता है और लाखों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। Binance कैसे काम करता है? जैसे स्टॉक मार्केट में हम शेयर खरीदते और बेचते हैं, वैसे ही Binance पर हम क्रिप्टोकरेंसी का लेन-देन कर सकते हैं। सबसे पहले यूज़र को Binance पर अकाउंट बनाना पड़ता है। फिर बैंक अकाउंट या UPI से पैसे जमा किए जा सकते हैं।...

2025 में Real Estate में निवेश कैसे करें? जानिए फायदे, नुकसान और स्मार्ट रणनीति!"

2025 में Real  Estate में निवेश कैसे करें? जानिए फायदे, नुकसान और स्मार्ट रणनीति!" 2025  में लोग केवल शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि रियल एस्टेट (Real Estate) को भी एक मजबूत और सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में देख रहे हैं। चाहे वह अपना खुद का घर हो, किराए पर देने वाली प्रॉपर्टी हो, या फिर जमीन में किया गया निवेश — रियल एस्टेट आपको लॉन्ग टर्म में स्थिर और अच्छा रिटर्न देने की क्षमता रखता है। 1. Residential Property (रिहायशी संपत्ति) :-     मकान, फ्लैट, प्लॉट आदि खरीदना खुद रहने या किराये पर देने के लिए 2. Commercial Property (व्यावसायिक संपत्ति)   ऑफिस, दुकान, गोदाम या मॉल में स्पेस खरीदना किराये से कमाई या रिसेल से मुनाफा 3.Real Estate Investment Trusts (REITs)   शेयर मार्केट की तरह ट्रेड होने वाले रियल एस्टेट फंड्स कम पैसों से भी इन्वेस्ट कर सकते हैं (₹100 से शुरू) जैसे: Embassy REIT, Mindspace, Brookfield 4. Land Investment (जमीन खरीदना):-     शहर के बाहर, हाईवे या विकासशील इलाकों में जमीन खरीदना ...