Skip to main content

रोज़मर्रा की चीज़ों पर GST – दूध, चावल से लेकर AC तक कितने % टैक्स

रोज़मर्रा की चीज़ों पर GST – दूध, चावल से लेकर AC तक कितने % टैक्स


4 September 2025 

भारत में जब से GST (Goods and Services Tax) लगा है तब से हर एक चीज पर इसका प्रभाव पड़ा है जिससे कुछ चीजें सस्ती हुई तो कुछ महंगी हर घरेलू चीज पर अलग - अलग टैक्स लगता है लेकिन किन चीजों पर कितना टैक्स लगता है ? क्या आपको पता है अगर नहीं जानकरी है?  तो आपको जरूर इसकी जानकारी कर लेनी चाहिए जिससे आपको कोई बेवक़ूफ़ न बना सके l
किन चीजों पर 0% GST लगता है 

कुछ ऐसी चीजे है जिन पर कोई भी टैक्स नहीं लगता है जैसे - ताज़ी सब्ज़ियां, ताजे फल, दूध, नमक और अनब्रांडेड आटा, चावल व दाल पर 0% GST लगाया जाता है। यानी इन बुनियादी चीज़ों पर सरकार कोई अतिरिक्त टैक्स नहीं लेती।

 इन चीजों पर 5% GST लगता है 

घरेलू ज़रूरत की कई चीज़ों पर 5% GST लगता है। इसमें ब्रांडेड आटा, दाल, चावल, पैकेट वाला दही, पनीर, छाछ, चाय-पत्ती, कॉफी, शक्कर और खाने का तेल शामिल हैं। इसके अलावा घरेलू LPG गैस पर भी यही टैक्स दर लागू होती है।

12 % GST लगने वाले सामान 

12%GST इन घरेलू चीजों पर लगता है l इस स्लैब में थोड़ा प्रोसेस्ड और पैकेज्ड सामान आता है। जैसे – घी, मक्खन, चीज़, पैक्ड फ्रूट जूस, मोबाइल फोन सेवाएं और छाता आदि।

इन घरेलू सामानों पर लगता है 18 % 

 18 %  में ज्यादातर घरेलू  सामान आता है l जैसे – टूथपेस्ट, साबुन, शैम्पू, डिटर्जेंट, हेयर ऑयल, प्रेशर कुकर, मिक्सर-ग्राइंडर, फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (पंखा, आयरन, फ्रिज, वॉशिंग मशीन)। साथ ही पैकेज्ड स्नैक्स और बिस्किट भी इसी टैक्स दर में आते हैं।

  28% वाली चीजें 

ये दर सबसे ज्यादा मानी जाती है और लग्ज़री सामानों पर लागू होती है। जैसे – बड़ी गाड़ियां, AC, फ्रिज (बड़े मॉडल), डिशवॉशर, तंबाकू उत्पाद, सिगरेट और महंगे फर्नीचर।
निष्कर्ष 

अगर ध्यान दें तो सरकार ने आम आदमी की रोज़मर्रा की ज़रूरी चीज़ों को कम टैक्स या बिना टैक्स रखा है, जबकि लग्ज़री और महंगी वस्तुओं पर ज्यादा GST लगाया जाता है। इस वजह से हर इंसान की जेब पर असर उसकी जरूरत के हिसाब से पड़ता है। 

Comments

Popular posts from this blog

पैसे कैसे बनाएं – 2025 में कमाई के आसान और असरदार तरीके

 आज के दौर में पैसे कमाना पहले से कहीं आसान हो गया है — बस जरूरत है सही जानकारी और थोड़ी मेहनत की। चाहे आप स्टूडेंट हों, जॉब करते हों, या घर से कुछ शुरू करना चाहते हों, यह लेख आपको बताएगा कि पैसे कैसे बनाएं , वो भी कानूनी, टिकाऊ और स्मार्ट तरीकों से। 🧠 1. स्किल्स सीखिए – कमाई की पहली सीढ़ी कोई भी काम करने से पहले एक अच्छा स्किल (कौशल) होना जरूरी है। आजकल फ्री में या कम पैसों में बहुत सी स्किल्स सीखी जा सकती हैं: डिजिटल स्किल्स: जैसे ग्राफिक डिजाइनिंग, कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग, प्रोग्रामिंग (Python, Web Development) कम्युनिकेशन स्किल्स: अच्छी भाषा और बातचीत का तरीका इंटरव्यू और क्लाइंट्स को प्रभावित करता है फाइनेंशियल लिटरेसी: पैसा कैसे सेव करें, इन्वेस्ट करें — ये सीखना भी जरूरी है 📚 संसाधन: YouTube, Coursera, Udemy, Skill India, Google Career Certificates 💻 2. ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीके (a) फ्रीलांसिंग अगर आपके पास कोई स्किल है, तो आप Freelance काम करके घर बैठे पैसे कमा सकते हैं। 🌐 वेबसाइट्स: Fiverr, Upwork, Freelancer, Toptal (b) कंटेंट बनाना (...

crypto currency Binance क्या है? इसके फायदे और काम करने का तरीका

Crypto currency Binance क्या है? इसके फायदे और काम करने का तरीका 31 August 2025  आज की डिजिटल दुनिया में क्रिप्टोकरेंसी निवेश का सबसे बड़ा साधन बन चुकी है। दुनिया भर में करोड़ों लोग अब बिटकॉइन और दूसरी डिजिटल करेंसी में पैसा लगा रहे हैं। ऐसे में क्रिप्टो एक्सचेंज की ज़रूरत होती है, जहाँ से हम इन कॉइन्स को खरीद और बेच सकें। इन्हीं एक्सचेंज में से सबसे बड़ा और लोकप्रिय नाम है Binance। आइए जानते हैं कि Binance क्या है और यह कैसे काम करता है। Binance क्या है? Binance एक ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज है, जिसकी शुरुआत साल 2017 में चांगपेंग झाओ (Changpeng Zhao – CZ) ने की थी। बहुत कम समय में यह प्लेटफ़ॉर्म दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टो एक्सचेंज बन गया। Binance पर रोज़ाना अरबों डॉलर का लेन-देन होता है और लाखों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। Binance कैसे काम करता है? जैसे स्टॉक मार्केट में हम शेयर खरीदते और बेचते हैं, वैसे ही Binance पर हम क्रिप्टोकरेंसी का लेन-देन कर सकते हैं। सबसे पहले यूज़र को Binance पर अकाउंट बनाना पड़ता है। फिर बैंक अकाउंट या UPI से पैसे जमा किए जा सकते हैं।...

2025 में Real Estate में निवेश कैसे करें? जानिए फायदे, नुकसान और स्मार्ट रणनीति!"

2025 में Real  Estate में निवेश कैसे करें? जानिए फायदे, नुकसान और स्मार्ट रणनीति!" 2025  में लोग केवल शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि रियल एस्टेट (Real Estate) को भी एक मजबूत और सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में देख रहे हैं। चाहे वह अपना खुद का घर हो, किराए पर देने वाली प्रॉपर्टी हो, या फिर जमीन में किया गया निवेश — रियल एस्टेट आपको लॉन्ग टर्म में स्थिर और अच्छा रिटर्न देने की क्षमता रखता है। 1. Residential Property (रिहायशी संपत्ति) :-     मकान, फ्लैट, प्लॉट आदि खरीदना खुद रहने या किराये पर देने के लिए 2. Commercial Property (व्यावसायिक संपत्ति)   ऑफिस, दुकान, गोदाम या मॉल में स्पेस खरीदना किराये से कमाई या रिसेल से मुनाफा 3.Real Estate Investment Trusts (REITs)   शेयर मार्केट की तरह ट्रेड होने वाले रियल एस्टेट फंड्स कम पैसों से भी इन्वेस्ट कर सकते हैं (₹100 से शुरू) जैसे: Embassy REIT, Mindspace, Brookfield 4. Land Investment (जमीन खरीदना):-     शहर के बाहर, हाईवे या विकासशील इलाकों में जमीन खरीदना ...