Skip to main content

Income Tax Report और Tax Audit Report की नई डेडलाइन 2025 – पूरी जानकारी हिंदी में l

Income Tax Report और Tax Audit Report की नई डेडलाइन 2025 – पूरी जानकारी हिंदी में 

26 September 2025

इनकम टैक्स हर बड़ा बिजनेसमैन और प्रोफेशनल व्यक्ति हर साल भरता है l जिनकी इनकम बहुत अधिक है उनको टैक्स भरना भी चाहिए पिछले कुछ समय से लोग इनकम टैक्स ऑडिट करने की मांग क्र रहे थे क्यूंकि टैक्स ऑडिट करने की तारीख बहुत कम थी इसीलिए कोर्ट ने और बिज़नेस , प्रोफेशनल लोग सभी ने टैक्स ऑडिट करने की डेट को आगे बढ़ाने की मांग की थी ओर लोगों की मांग को सरकार ने बढ़ा दी है l जिससे लोगों को काफी रहत मिली है लेकिन कितने दिन बढ़ाया गया है आये जानते हैं l

ITR फाइलिंग की नई अंतिम तिथि 

पहले सामान्य करदाताओं के लिए ITR फाइल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 तय थी। लेकिन आयकर विभाग की वेबसाइट पर लोड और तकनीकी दिक्कतों की वजह से सरकार ने इसे बढ़ाकर 16 सितंबर 2025 कर दिया।
इस नई तारीख का फायदा उन लोगों को मिला है जो सैलरी पर काम करते हैं, छोटे व्यापारी हैं या फिर जिन पर ऑडिट की बाध्यता नहीं है। यानी कि अगर आपकी आय साधारण है और आपको ऑडिट नहीं करानी है, तो आपकी डेडलाइन 16 सितंबर 2025 है।

अगर आप इस तारीख के बाद ITR फाइल करते हैं तो आपको लेट फीस देनी पड़ेगी। आयकर कानून के मुताबिक लेट फीस ₹1,000 से लेकर ₹5,000 तक हो सकती है। इसके अलावा, टैक्स की देरी से भुगतान करने पर ब्याज भी लगेगा।


टैक्स ऑडिट रिपोर्ट की नई अंतिम तिथि

कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हे टैक्स ऑडिट करवानी जरुरी होती होती है जैसे बिज़नेसमैन अगर किसी के बिज़नेस का सालाना टर्न ओवर 1 cr के ऊपर होता है या कोई अगर कोई प्रोफेशनल है जैसे डॉक्टर, वकील या CA जिसका सालाना आय 50,00000 से अधिक होता है तो उन्हें जरूर अपना टैक्स ऑडिट करवाना पड़ता है l 

ऐसे मामलों में चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) से टैक्स ऑडिट रिपोर्ट बनवाकर सरकार को जमा करनी पड़ती है।
पहले इस रिपोर्ट की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 थी। अब सरकार ने इसे बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2025 कर दिया है। यानी जिनको ऑडिट करवाना ज़रूरी है, उनके पास एक अतिरिक्त महीना मिल गया है।
ऑडिट कराने वालों की ITR फाइलिंग की डेडलाइन 

ऑडिट रिपोर्ट जमा करने के बाद ही ITR फाइल की जा सकती है। इसलिए सरकार ने ऐसे मामलों में ITR फाइलिंग की डेडलाइन 30 नवंबर 2025 तय की है।

आसान भाषा में डेडलाइन समझें

सैलरी पाने वाले या छोटे व्यापारी (ऑडिट की जरूरत नहीं) ITR फाइलिंग की डेडलाइन 16 सितंबर 2025  है। 
बड़े व्यापारी या प्रोफेशनल (जिन्हें ऑडिट करवानी है)

टैक्स ऑडिट रिपोर्ट : 31 अक्टूबर 2025

ITR फाइलिंग : 30 नवंबर 2025

समय पर फाइल करने के फायदे

समय पर ऑडिट रिपोर्ट जमा करने से पेनल्टी का खतरा नहीं रहता l
लेट फीस और ब्याज से बचत होती है।
लोन लेने, वीज़ा अप्लाई करने और सरकारी योजनाओं में ITR की कॉपी बहुत काम आती है।
टैक्स फाइल करने से आपकी फाइनेंशियल हिस्ट्री मजबूत बनती है।
निष्कर्ष

सरकार ने ऑडिट और ITR की डेट बढ़ा कर लोगो को राहत दी है जिससे अब वो समय पर अपना काम भी पूरा कर पायेंगे और परेशानी भी नहीं होगी l लेकिन अब जब सरकार ने तारीख बढ़ा दी है तो आपको भी समय पर अपना काम पूरा करना होगा जिससे आपको किसी भी तरह की पेनल्टी न देनी पड़े l

Comments

Popular posts from this blog

पैसे कैसे बनाएं – 2025 में कमाई के आसान और असरदार तरीके

 आज के दौर में पैसे कमाना पहले से कहीं आसान हो गया है — बस जरूरत है सही जानकारी और थोड़ी मेहनत की। चाहे आप स्टूडेंट हों, जॉब करते हों, या घर से कुछ शुरू करना चाहते हों, यह लेख आपको बताएगा कि पैसे कैसे बनाएं , वो भी कानूनी, टिकाऊ और स्मार्ट तरीकों से। 🧠 1. स्किल्स सीखिए – कमाई की पहली सीढ़ी कोई भी काम करने से पहले एक अच्छा स्किल (कौशल) होना जरूरी है। आजकल फ्री में या कम पैसों में बहुत सी स्किल्स सीखी जा सकती हैं: डिजिटल स्किल्स: जैसे ग्राफिक डिजाइनिंग, कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग, प्रोग्रामिंग (Python, Web Development) कम्युनिकेशन स्किल्स: अच्छी भाषा और बातचीत का तरीका इंटरव्यू और क्लाइंट्स को प्रभावित करता है फाइनेंशियल लिटरेसी: पैसा कैसे सेव करें, इन्वेस्ट करें — ये सीखना भी जरूरी है 📚 संसाधन: YouTube, Coursera, Udemy, Skill India, Google Career Certificates 💻 2. ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीके (a) फ्रीलांसिंग अगर आपके पास कोई स्किल है, तो आप Freelance काम करके घर बैठे पैसे कमा सकते हैं। 🌐 वेबसाइट्स: Fiverr, Upwork, Freelancer, Toptal (b) कंटेंट बनाना (...

crypto currency Binance क्या है? इसके फायदे और काम करने का तरीका

Crypto currency Binance क्या है? इसके फायदे और काम करने का तरीका 31 August 2025  आज की डिजिटल दुनिया में क्रिप्टोकरेंसी निवेश का सबसे बड़ा साधन बन चुकी है। दुनिया भर में करोड़ों लोग अब बिटकॉइन और दूसरी डिजिटल करेंसी में पैसा लगा रहे हैं। ऐसे में क्रिप्टो एक्सचेंज की ज़रूरत होती है, जहाँ से हम इन कॉइन्स को खरीद और बेच सकें। इन्हीं एक्सचेंज में से सबसे बड़ा और लोकप्रिय नाम है Binance। आइए जानते हैं कि Binance क्या है और यह कैसे काम करता है। Binance क्या है? Binance एक ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज है, जिसकी शुरुआत साल 2017 में चांगपेंग झाओ (Changpeng Zhao – CZ) ने की थी। बहुत कम समय में यह प्लेटफ़ॉर्म दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टो एक्सचेंज बन गया। Binance पर रोज़ाना अरबों डॉलर का लेन-देन होता है और लाखों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। Binance कैसे काम करता है? जैसे स्टॉक मार्केट में हम शेयर खरीदते और बेचते हैं, वैसे ही Binance पर हम क्रिप्टोकरेंसी का लेन-देन कर सकते हैं। सबसे पहले यूज़र को Binance पर अकाउंट बनाना पड़ता है। फिर बैंक अकाउंट या UPI से पैसे जमा किए जा सकते हैं।...

2025 में Real Estate में निवेश कैसे करें? जानिए फायदे, नुकसान और स्मार्ट रणनीति!"

2025 में Real  Estate में निवेश कैसे करें? जानिए फायदे, नुकसान और स्मार्ट रणनीति!" 2025  में लोग केवल शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि रियल एस्टेट (Real Estate) को भी एक मजबूत और सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में देख रहे हैं। चाहे वह अपना खुद का घर हो, किराए पर देने वाली प्रॉपर्टी हो, या फिर जमीन में किया गया निवेश — रियल एस्टेट आपको लॉन्ग टर्म में स्थिर और अच्छा रिटर्न देने की क्षमता रखता है। 1. Residential Property (रिहायशी संपत्ति) :-     मकान, फ्लैट, प्लॉट आदि खरीदना खुद रहने या किराये पर देने के लिए 2. Commercial Property (व्यावसायिक संपत्ति)   ऑफिस, दुकान, गोदाम या मॉल में स्पेस खरीदना किराये से कमाई या रिसेल से मुनाफा 3.Real Estate Investment Trusts (REITs)   शेयर मार्केट की तरह ट्रेड होने वाले रियल एस्टेट फंड्स कम पैसों से भी इन्वेस्ट कर सकते हैं (₹100 से शुरू) जैसे: Embassy REIT, Mindspace, Brookfield 4. Land Investment (जमीन खरीदना):-     शहर के बाहर, हाईवे या विकासशील इलाकों में जमीन खरीदना ...