Skip to main content

Google Launch Small-Business Resources Hub इससे मिलेगा कारोबार को पंख, छोटे व्यापारियों के लिए बड़ा सहारा l

Google Launch  Small-Business Resources  Hub  इससे मिलेगा कारोबार को पंख, छोटे व्यापारियों के लिए बड़ा सहारा l

30 September 2025


आजकल हर कोई बिज़नेस करना चाहता है चाहे वो छोटा बिज़नेस ही क्यों न हो और वो अपने बिज़नेस को ग्रो करने के लिए डिजिटल प्लेटफार्म को सबसे अच्छा टूल मानता है जिससे वो अपने बिज़नेस को ग्रो कर सकता है लेकिन छोटे व्यवसायों के सामने समस्या यह होती है कि वे सही डिजिटल टूल्स, जानकारी और मार्गदर्शन कहाँ से और कैसे लें। 

इसी जरूरत को समझते हुए Google ने Small-Business Resource Hub लॉन्च किया है। यह एक ऐसा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जहां छोटे व्यापारियों को उनके बिज़नेस को आगे बढ़ाने के लिए ज़रूरी सभी संसाधन एक ही जगह मिल जाते हैं। 
Small-Business Resource Hub क्या है?

गूगल अपने इस हब के जरिये मध्यम और छोटे व्यापरियों की मदद करना चाहता है जिससे वो अपने बिज़नेस को डिजिटली रूप से मजबूत बना सके और उसे ग्रो कर सके l

 इसमें उपलब्ध मुख्य टूल्स और सेवाएं:

Google Business Profile – आपके व्यवसाय को Google Search और Maps पर सही तरीके से दिखाने के लिए।

Merchant Center – अगर आप ऑनलाइन प्रोडक्ट बेचते हैं, तो यह सुविधा आपके प्रोडक्ट्स को आसानी से ग्राहकों तक पहुँचाने में मदद करेगी।
Google Ads और YouTube Ads – कम बजट में भी प्रचार और विज्ञापन चलाकर आप अधिक ग्राहकों तक पहुँच सकते हैं।

Google Analytics – आपके बिज़नेस की परफॉर्मेंस समझने और सही रणनीति बनाने का स्मार्ट तरीका।

AI आधारित टूल्स – जो समय बचाते हैं और बेहतर निर्णय लेने में मदद करते हैं।
छोटे व्यापरियों को इससे क्या फ़ायदा मिलेगा ? 

कम खर्च में विज्ञापन : डिजिटल विज्ञापन और AI कि मदद से छोटे और मध्यम व्यापारी अपने प्रोडक्टस को बड़े स्तर पर प्रमोट कर सकते हैं जिससे उन्हें ज्यादा लोगो तक पहुंचने का मौका मिलेगा l

सीखने और मार्गदर्शन का मौका : इसमें कुछ ऐसे टूल हैं जिनसे आप बहुत कुछ सीख सकते है यहाँ से आपको गाइड, केस स्टडी और ट्रेनिंग से आप शुरुआत से ही सीख सकते हो जिससे आपको सही मार्गदर्शन मिलेगा और अपने प्रोडक्ट्स को अच्छे से प्रोमोट कर पाओगे l 

एक जगह सब टूल्स : अब आपको अलग - अलग website पर या app पर जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी क्यूंकि यहाँ पर आपको सभी टूल मिल जायेंगे जो आप अपने बिज़नेस को आगे ले जाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हो और बहुत कुछ सीख सकते हो l

बड़ी कंपनियों से मुकाबला : अब छोटे व्यवसाय भी डिजिटल टूल्स का इस्तेमाल करके बड़े ब्रांड्स के बराबर खड़े हो सकते हैं। और उन्हें टक्कर दे सकते हैं l
Google का दृष्टिकोण

Google ने ये छोटे और मध्यम व्यापरियों को एक बहुत ही अच्छा तोहफा दिया है जिससे वो अपने व्यापार को नए ऊचाईओं तक लेकर जा सकते हैं l
Google का कहना है कि डिजिटल टूल्स ने छोटे व्यवसायों के लिए खेल का मैदान बराबर कर दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार - 

82% छोटे व्यवसाय मानते हैं कि डिजिटल विज्ञापनों से उनकी कमाई बढ़ी है।
79% का कहना है कि डिजिटल टूल्स से वे बड़ी कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा कर पा रहे हैं।
इससे साफ है कि आज के समय में डिजिटल तकनीक छोटे व्यापारियों की सबसे बड़ी ताकत बन गई है।
निष्कर्ष 

Google Small-Business Resource Hub ये टूल लोगो को नयी अनुभूति देगा अपने बिज़नेस को लेकर जो की उनके बिज़नेस को आसान बनाने, उन्हें नया अनुभव देने और उनके बिज़नेस को तरक्की के रास्ते पर ले जाने में मदद करेगा lइसीलिए आप इस टूल का इस्तेमाल जरूर करें l
आप चाहे एक स्थानीय दुकान चला रहे हों, कोई छोटा स्टार्टअप शुरू कर रहे हों या ऑनलाइन प्रोडक्ट बेच रहे हों—यह हब आपके बिज़नेस को डिजिटल दुनिया में नई ऊँचाई तक ले जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

पैसे कैसे बनाएं – 2025 में कमाई के आसान और असरदार तरीके

 आज के दौर में पैसे कमाना पहले से कहीं आसान हो गया है — बस जरूरत है सही जानकारी और थोड़ी मेहनत की। चाहे आप स्टूडेंट हों, जॉब करते हों, या घर से कुछ शुरू करना चाहते हों, यह लेख आपको बताएगा कि पैसे कैसे बनाएं , वो भी कानूनी, टिकाऊ और स्मार्ट तरीकों से। 🧠 1. स्किल्स सीखिए – कमाई की पहली सीढ़ी कोई भी काम करने से पहले एक अच्छा स्किल (कौशल) होना जरूरी है। आजकल फ्री में या कम पैसों में बहुत सी स्किल्स सीखी जा सकती हैं: डिजिटल स्किल्स: जैसे ग्राफिक डिजाइनिंग, कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग, प्रोग्रामिंग (Python, Web Development) कम्युनिकेशन स्किल्स: अच्छी भाषा और बातचीत का तरीका इंटरव्यू और क्लाइंट्स को प्रभावित करता है फाइनेंशियल लिटरेसी: पैसा कैसे सेव करें, इन्वेस्ट करें — ये सीखना भी जरूरी है 📚 संसाधन: YouTube, Coursera, Udemy, Skill India, Google Career Certificates 💻 2. ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीके (a) फ्रीलांसिंग अगर आपके पास कोई स्किल है, तो आप Freelance काम करके घर बैठे पैसे कमा सकते हैं। 🌐 वेबसाइट्स: Fiverr, Upwork, Freelancer, Toptal (b) कंटेंट बनाना (...

crypto currency Binance क्या है? इसके फायदे और काम करने का तरीका

Crypto currency Binance क्या है? इसके फायदे और काम करने का तरीका 31 August 2025  आज की डिजिटल दुनिया में क्रिप्टोकरेंसी निवेश का सबसे बड़ा साधन बन चुकी है। दुनिया भर में करोड़ों लोग अब बिटकॉइन और दूसरी डिजिटल करेंसी में पैसा लगा रहे हैं। ऐसे में क्रिप्टो एक्सचेंज की ज़रूरत होती है, जहाँ से हम इन कॉइन्स को खरीद और बेच सकें। इन्हीं एक्सचेंज में से सबसे बड़ा और लोकप्रिय नाम है Binance। आइए जानते हैं कि Binance क्या है और यह कैसे काम करता है। Binance क्या है? Binance एक ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज है, जिसकी शुरुआत साल 2017 में चांगपेंग झाओ (Changpeng Zhao – CZ) ने की थी। बहुत कम समय में यह प्लेटफ़ॉर्म दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टो एक्सचेंज बन गया। Binance पर रोज़ाना अरबों डॉलर का लेन-देन होता है और लाखों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। Binance कैसे काम करता है? जैसे स्टॉक मार्केट में हम शेयर खरीदते और बेचते हैं, वैसे ही Binance पर हम क्रिप्टोकरेंसी का लेन-देन कर सकते हैं। सबसे पहले यूज़र को Binance पर अकाउंट बनाना पड़ता है। फिर बैंक अकाउंट या UPI से पैसे जमा किए जा सकते हैं।...

2025 में Real Estate में निवेश कैसे करें? जानिए फायदे, नुकसान और स्मार्ट रणनीति!"

2025 में Real  Estate में निवेश कैसे करें? जानिए फायदे, नुकसान और स्मार्ट रणनीति!" 2025  में लोग केवल शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि रियल एस्टेट (Real Estate) को भी एक मजबूत और सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में देख रहे हैं। चाहे वह अपना खुद का घर हो, किराए पर देने वाली प्रॉपर्टी हो, या फिर जमीन में किया गया निवेश — रियल एस्टेट आपको लॉन्ग टर्म में स्थिर और अच्छा रिटर्न देने की क्षमता रखता है। 1. Residential Property (रिहायशी संपत्ति) :-     मकान, फ्लैट, प्लॉट आदि खरीदना खुद रहने या किराये पर देने के लिए 2. Commercial Property (व्यावसायिक संपत्ति)   ऑफिस, दुकान, गोदाम या मॉल में स्पेस खरीदना किराये से कमाई या रिसेल से मुनाफा 3.Real Estate Investment Trusts (REITs)   शेयर मार्केट की तरह ट्रेड होने वाले रियल एस्टेट फंड्स कम पैसों से भी इन्वेस्ट कर सकते हैं (₹100 से शुरू) जैसे: Embassy REIT, Mindspace, Brookfield 4. Land Investment (जमीन खरीदना):-     शहर के बाहर, हाईवे या विकासशील इलाकों में जमीन खरीदना ...