Skip to main content

अडानी ग्रीन एनर्जी शेयर प्राइस : ताज़ा ख़बर और अपडेट

अडानी ग्रीन एनर्जी शेयर प्राइस : ताज़ा ख़बर और अपडेट

23 September 2025 

अडानी ग्रुप को कौन नहीं जानता और इस समय अडानी ग्रुप अपने ग्रीन एनर्जी को लेकर चर्चा में बना हुआ है अडानी ग्रुप पर इस समय निवेशकों ने नज़र बनाई हुई है और वो खास कर अडानी ग्रुप के ग्रीन एनर्जी सेक्टर पर l वैसे अडानी ग्रुप के बहुत सारी कंपनियां हैं और सबके शेयर प्राइस भी बहुत अच्छे स्तर पर है लेकिन निवेशक इस समय अपनी नज़र ग्रीन एनर्जी पर बनाए हुए हैं क्यूंकि इससे जुडी हुई एक खबर आई है l आइऐ जानते हैं आखिर वो खबर क्या है ? 
अडानी ग्रीन एनर्जी का शेयर प्राइस 

आज अडानी ग्रीन एनर्जी का शेयर प्राइस , ₹1,131के आस पास चल रहा है l दिन के दौरान यह ₹1,179.20 के उच्च स्तर तक गया और ₹1,121.00 तक गिरा l लेकिन इस साल की शुरुआत में इस शेयर में 10 % की अच्छी बढ़त देखने को मिली है l अगर ग्रीन एनर्जी की बात करें तो इस समय ये सेक्टर अच्छा परफॉर्म कर रहा है क्यूंकि ग्रीन एनर्जी की मांग बढ़ रही है और ये लोगो के बीच में पॉपुलर हो रहा है l

लेटेस्ट न्यूज़ क्या है 

अडानी ग्रुप को लेकर लेटेस्ट न्यूज़ ये है कि SEBI (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) ने अदाणी ग्रुप और गौतम अदाणी  पर लगे उन आरोपों को खारिज कर दिया है जो अमेरिकी रिसर्च फर्म Hindenburg Research ने लगाए थे। Hindenburg ने अदाणी ग्रुप पर स्टॉक मैनिपुलेशन और अनियमितताओं का आरोप लगाया था, लेकिन अब SEBI की जाँच में इन आरोपों का कोई ठोस सबूत नहीं मिला। इसीलिए उन पर लगे आरोपों को ख़ारिज कर दिया गया l

इस खबर से निवेशकों का भरोसा बढ़ा और निवेशकों ने अडानी ग्रुप और ग्रीन एनर्जी पर अपना भरोसा दिखाया और निवेश किया l जिससे इस साल इसका शेयर प्राइस लगभग 10 % बढ़ा l पिछले दो ट्रेडिंग सेशंस में इस शेयर में करीब 13% की तेजी देखने को मिली है।

ब्रोकरेज हाउस की राय 

वैश्विक ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर को लेकर पॉज़िटिव राय दी है। Jefferies का मानना है कि यह शेयर आने वाले समय में लगभग 27% तक ऊपर जा सकता है। उन्होंने इसका टारगेट प्राइस ₹1,300 तय किया है।

दिलचस्प बात यह है कि यह शेयर अभी भी अपने जनवरी 2023 के उच्चतम स्तर से करीब 63% नीचे है। यानी निवेशकों के लिए इसमें लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न की संभावना हो सकती है।
निवेशकों को सावधान रहने की जरुरत 

शेयर मार्केट हमेशा से रिस्क से भरा हुआ ही रहा है l अगर आप कोई भी स्टॉक में अपने पैसे निवेश करते हैं तो आपको उस स्टॉक के बारे पूरी जानकारी अवश्य होनी चाहिए वैसे ग्रीन एनर्जी सेक्टर एक बढ़ता हुआ बिज़नेस है l आने वाले समय में इसकी डिमांड बढ़ने वाली है l अडानी ग्रुप का बिज़नेस मॉडल सौर और पवन ऊर्जा जैसे नवीकरणीय स्रोतों पर आधारित है lलेकिन शेयर की वोलैटिलिटी को देखते हुए निवेशकों को सोच-समझकर कदम उठाना चाहिए।

निष्कर्ष

अगर आप इस सेक्टर में निवेश करना चाहते हैं तो ये आने वाले समय में आपको अच्छा प्रॉफिट दे सकता है l अडानी ग्रुप को SEBI की क्लीन चिट जिससे उनके निवेशकों का भरोसा बढ़ गया है l अगर आप इसमें निवेश करना चाहते हैं तो आपको इसमें लॉन्ग है के लिए निवेश करना चाहिए तभी आप इसका फ़ायदा ले पायेंगे l

Comments

Popular posts from this blog

पैसे कैसे बनाएं – 2025 में कमाई के आसान और असरदार तरीके

 आज के दौर में पैसे कमाना पहले से कहीं आसान हो गया है — बस जरूरत है सही जानकारी और थोड़ी मेहनत की। चाहे आप स्टूडेंट हों, जॉब करते हों, या घर से कुछ शुरू करना चाहते हों, यह लेख आपको बताएगा कि पैसे कैसे बनाएं , वो भी कानूनी, टिकाऊ और स्मार्ट तरीकों से। 🧠 1. स्किल्स सीखिए – कमाई की पहली सीढ़ी कोई भी काम करने से पहले एक अच्छा स्किल (कौशल) होना जरूरी है। आजकल फ्री में या कम पैसों में बहुत सी स्किल्स सीखी जा सकती हैं: डिजिटल स्किल्स: जैसे ग्राफिक डिजाइनिंग, कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग, प्रोग्रामिंग (Python, Web Development) कम्युनिकेशन स्किल्स: अच्छी भाषा और बातचीत का तरीका इंटरव्यू और क्लाइंट्स को प्रभावित करता है फाइनेंशियल लिटरेसी: पैसा कैसे सेव करें, इन्वेस्ट करें — ये सीखना भी जरूरी है 📚 संसाधन: YouTube, Coursera, Udemy, Skill India, Google Career Certificates 💻 2. ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीके (a) फ्रीलांसिंग अगर आपके पास कोई स्किल है, तो आप Freelance काम करके घर बैठे पैसे कमा सकते हैं। 🌐 वेबसाइट्स: Fiverr, Upwork, Freelancer, Toptal (b) कंटेंट बनाना (...

crypto currency Binance क्या है? इसके फायदे और काम करने का तरीका

Crypto currency Binance क्या है? इसके फायदे और काम करने का तरीका 31 August 2025  आज की डिजिटल दुनिया में क्रिप्टोकरेंसी निवेश का सबसे बड़ा साधन बन चुकी है। दुनिया भर में करोड़ों लोग अब बिटकॉइन और दूसरी डिजिटल करेंसी में पैसा लगा रहे हैं। ऐसे में क्रिप्टो एक्सचेंज की ज़रूरत होती है, जहाँ से हम इन कॉइन्स को खरीद और बेच सकें। इन्हीं एक्सचेंज में से सबसे बड़ा और लोकप्रिय नाम है Binance। आइए जानते हैं कि Binance क्या है और यह कैसे काम करता है। Binance क्या है? Binance एक ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज है, जिसकी शुरुआत साल 2017 में चांगपेंग झाओ (Changpeng Zhao – CZ) ने की थी। बहुत कम समय में यह प्लेटफ़ॉर्म दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टो एक्सचेंज बन गया। Binance पर रोज़ाना अरबों डॉलर का लेन-देन होता है और लाखों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। Binance कैसे काम करता है? जैसे स्टॉक मार्केट में हम शेयर खरीदते और बेचते हैं, वैसे ही Binance पर हम क्रिप्टोकरेंसी का लेन-देन कर सकते हैं। सबसे पहले यूज़र को Binance पर अकाउंट बनाना पड़ता है। फिर बैंक अकाउंट या UPI से पैसे जमा किए जा सकते हैं।...

2025 में Real Estate में निवेश कैसे करें? जानिए फायदे, नुकसान और स्मार्ट रणनीति!"

2025 में Real  Estate में निवेश कैसे करें? जानिए फायदे, नुकसान और स्मार्ट रणनीति!" 2025  में लोग केवल शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि रियल एस्टेट (Real Estate) को भी एक मजबूत और सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में देख रहे हैं। चाहे वह अपना खुद का घर हो, किराए पर देने वाली प्रॉपर्टी हो, या फिर जमीन में किया गया निवेश — रियल एस्टेट आपको लॉन्ग टर्म में स्थिर और अच्छा रिटर्न देने की क्षमता रखता है। 1. Residential Property (रिहायशी संपत्ति) :-     मकान, फ्लैट, प्लॉट आदि खरीदना खुद रहने या किराये पर देने के लिए 2. Commercial Property (व्यावसायिक संपत्ति)   ऑफिस, दुकान, गोदाम या मॉल में स्पेस खरीदना किराये से कमाई या रिसेल से मुनाफा 3.Real Estate Investment Trusts (REITs)   शेयर मार्केट की तरह ट्रेड होने वाले रियल एस्टेट फंड्स कम पैसों से भी इन्वेस्ट कर सकते हैं (₹100 से शुरू) जैसे: Embassy REIT, Mindspace, Brookfield 4. Land Investment (जमीन खरीदना):-     शहर के बाहर, हाईवे या विकासशील इलाकों में जमीन खरीदना ...