Skip to main content

नौकरी से बिज़नेस: कमाई दोगुनी करने का आसान फॉर्मूला l

नौकरी से बिज़नेस: कमाई दोगुनी करने का आसान फॉर्मूला l

26 September 2025 

हर व्यक्ति अमीर होने का सपना देखता है चाहे वो नौकरी करता हो चाहे छोटा मोटा बिज़नेस करता हो क्यूंकि हर किसी को पता है की आप अपने सपने तभी पूरे कर सकते हैं जब आपके पास पैसे हो वो भी अनगिनत मात्रा में और ये सपना आप बिज़नेस करके ही पूरा कर सकते हैं l अगर आप नौकरी करते हैं तो आप अपना खुद का बिज़नेस कैसे शुरू कर सकते हैं और आपको क्या - क्या करना चाहिए जिससे आप अपना खुद का बिज़नेस करने का सपना नौकरी करते हुए भी पूरी कर सकते हैं l
नौकरी को न छोड़े 

अगर आप बिज़नेस करना चाहते हैं या बिज़नेस अभी नौकरी के साथ शुरू किया है तो अभी नौकरी को न छोड़े नौकरी के साथ ही बिज़नेस को भी टाइम दे और धीरे धीरे ग्रो करे आप ऐसा कोई बिज़नेस स्टार्ट करें जो कम समय में जल्दी ग्रो हो जिसकी प्रोडक्टिविटी ज्यादा हो l आपको ऐसा काम करना है जो आपका कम समय लें अगर आप जॉब के साथ बिज़नेस करना है तो आपको ध्यान देना होगा की आप जो भी बिज़नेस शुरू करे उसे ऑनलाइन ही शुरू करे इससे आपका बहार जाने का समय और पैसे दोनों की बचत होगी l

आपको किस तरह का बिज़नेस करना चाहिए ? 

अगर आप नौकरी के साथ बिज़नेस करना चाहते हैं तो आपको ऐसे बिज़नेस करना चाहिए जिसमें आपको बहार न जाना पड़े और आप अपने समय का सदुपयोग कर सके और आपको इस बात का ध्यान देना होगा की आपने जो बिज़नेस स्टार्ट किया है वो आपकी नौकरी के एग्रीमेंट के  खिलाफ न हो मतलब अगर आप गवर्नमेंट नौकरी कर रही हैं तो कहीं आपकी नौकरी के लिए खतरा न हो जाये तो ऐसे में आप अपने बिज़नेस को अपने किसी फॅमिली के सदस्य जैसे आपकी वाइफ , हस्बैंड, आपके माता, पिता या अपने बच्चों के नाम से शुरू करे ताकि किसी तरह की कोई भी आगे चलकर कोई करवाई हो तो आपकी नौकरी को खतरा न हो l
बिज़नेस वही चुनें जिसमें आपकी रुचि हो और जिसे आप कम समय में भी संभाल सकें। जैसे – ऑनलाइन स्टोर, ब्लॉगिंग, यूट्यूब चैनल, फ्रीलांसिंग, होम टिफिन सर्विस, कोचिंग क्लासेस या डिजिटल मार्केटिंग जैसी सर्विसेज।
छोटे स्तर से शुरुआत करें

आप नौकरी के साथ बिज़नेस कर रहे हैं तो आपको पहले छोटे स्तर से शुरू करना चाहिए जिससे आपको उसे रोजाना २,3 घंटे जरूर देना होगा और वीकेंड पर भी अच्छा खासा समय देना पड़ेगा लेकिन वही अगर आप बड़ा बिज़नेस शुरू करते हैं तो आप उसमे ज्यादा समय नहीं दे पायेंगे और हो सकता है कि आपको उसमे घाटा हो जाए इसीलिए आपको पहले छोटे स्तर से शुरुआत करनी होगी l

फाइनेंशियल प्लानिंग करें

आप बिज़नेस करने की सोच ही रहे हैं तो आपको पहले अपना फाइनेंसियल प्लानिंग जरूर कर लेनी चाहिए ताकि आगे चलकर आपको पैसे से जुडी कोई दिक्कत न है l आपको अपनी नौकरी से ही कुछ पैसे धीरे धीरे करके निकल कर रखना होगा अपने बिज़नेस के लिए और आपको शुरुआत में ही कर्ज लेने से बचना होगा l आपको ६ से १२ महीने का इमरजेंसी फण्ड जरूर रखना चाहिए l ताकि आपके फॅमिली को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े l

समय के महत्व को समझे 

बिज़नेस और नौकरी एक साथ करना आसान नहीं होता इसीलिए अपने बिज़नेस को कम से कम २ से ३ घंटा जरूर दे आप अपने काम को आसान बनाने के लिए AI tools या कुछ सॉफ्टवेयर ,अप्प्स का सहारा ले सकते हैं इससे आपका काम आसान होगा आपको अपने काम में मदद मिलेगी जिससे आप अपने बिज़नेस को और भी समय दे पायेंगे l

नेटवर्क और मार्केटिंग पर ध्यान दें

बिज़नेस तभी सफल होगा जब लोग आपके प्रोडक्ट या सर्विस के बारे में जानेंगे। इसके लिए अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और सोशल मीडिया नेटवर्क का इस्तेमाल करें। व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसी जगहों पर फ्री प्रमोशन करके भी आप अच्छा ग्राहक बेस बना सकते हैं।
सही समय पर नौकरी छोड़ें

जब आपका बिज़नेस लगातार उतनी या उससे ज्यादा कमाई करने लगे जितनी आपकी सैलरी है, तब आप नौकरी छोड़ने का फैसला ले सकते हैं। इस समय तक आपके पास बिज़नेस का अनुभव, ग्राहक और स्थिर इनकम दोनों तैयार हो चुके होंगे।

निष्कर्ष 

अगर आप नौकरी के साथ बिज़नेस करने की सोच रहे है तो दिए गए रूल्स को फॉलो करना चाहिए तभी आप अपना बिज़नेस और नौकरी दोनों को मैनेज कर पायेंगे lअगर आप छोटे स्तर से शुरू करें, सही समय पर निवेश करें और धैर्य रखें तो आपका छोटा बिज़नेस धीरे-धीरे बड़ी सफलता में बदल सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

पैसे कैसे बनाएं – 2025 में कमाई के आसान और असरदार तरीके

 आज के दौर में पैसे कमाना पहले से कहीं आसान हो गया है — बस जरूरत है सही जानकारी और थोड़ी मेहनत की। चाहे आप स्टूडेंट हों, जॉब करते हों, या घर से कुछ शुरू करना चाहते हों, यह लेख आपको बताएगा कि पैसे कैसे बनाएं , वो भी कानूनी, टिकाऊ और स्मार्ट तरीकों से। 🧠 1. स्किल्स सीखिए – कमाई की पहली सीढ़ी कोई भी काम करने से पहले एक अच्छा स्किल (कौशल) होना जरूरी है। आजकल फ्री में या कम पैसों में बहुत सी स्किल्स सीखी जा सकती हैं: डिजिटल स्किल्स: जैसे ग्राफिक डिजाइनिंग, कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग, प्रोग्रामिंग (Python, Web Development) कम्युनिकेशन स्किल्स: अच्छी भाषा और बातचीत का तरीका इंटरव्यू और क्लाइंट्स को प्रभावित करता है फाइनेंशियल लिटरेसी: पैसा कैसे सेव करें, इन्वेस्ट करें — ये सीखना भी जरूरी है 📚 संसाधन: YouTube, Coursera, Udemy, Skill India, Google Career Certificates 💻 2. ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीके (a) फ्रीलांसिंग अगर आपके पास कोई स्किल है, तो आप Freelance काम करके घर बैठे पैसे कमा सकते हैं। 🌐 वेबसाइट्स: Fiverr, Upwork, Freelancer, Toptal (b) कंटेंट बनाना (...

crypto currency Binance क्या है? इसके फायदे और काम करने का तरीका

Crypto currency Binance क्या है? इसके फायदे और काम करने का तरीका 31 August 2025  आज की डिजिटल दुनिया में क्रिप्टोकरेंसी निवेश का सबसे बड़ा साधन बन चुकी है। दुनिया भर में करोड़ों लोग अब बिटकॉइन और दूसरी डिजिटल करेंसी में पैसा लगा रहे हैं। ऐसे में क्रिप्टो एक्सचेंज की ज़रूरत होती है, जहाँ से हम इन कॉइन्स को खरीद और बेच सकें। इन्हीं एक्सचेंज में से सबसे बड़ा और लोकप्रिय नाम है Binance। आइए जानते हैं कि Binance क्या है और यह कैसे काम करता है। Binance क्या है? Binance एक ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज है, जिसकी शुरुआत साल 2017 में चांगपेंग झाओ (Changpeng Zhao – CZ) ने की थी। बहुत कम समय में यह प्लेटफ़ॉर्म दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टो एक्सचेंज बन गया। Binance पर रोज़ाना अरबों डॉलर का लेन-देन होता है और लाखों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। Binance कैसे काम करता है? जैसे स्टॉक मार्केट में हम शेयर खरीदते और बेचते हैं, वैसे ही Binance पर हम क्रिप्टोकरेंसी का लेन-देन कर सकते हैं। सबसे पहले यूज़र को Binance पर अकाउंट बनाना पड़ता है। फिर बैंक अकाउंट या UPI से पैसे जमा किए जा सकते हैं।...

2025 में Real Estate में निवेश कैसे करें? जानिए फायदे, नुकसान और स्मार्ट रणनीति!"

2025 में Real  Estate में निवेश कैसे करें? जानिए फायदे, नुकसान और स्मार्ट रणनीति!" 2025  में लोग केवल शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि रियल एस्टेट (Real Estate) को भी एक मजबूत और सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में देख रहे हैं। चाहे वह अपना खुद का घर हो, किराए पर देने वाली प्रॉपर्टी हो, या फिर जमीन में किया गया निवेश — रियल एस्टेट आपको लॉन्ग टर्म में स्थिर और अच्छा रिटर्न देने की क्षमता रखता है। 1. Residential Property (रिहायशी संपत्ति) :-     मकान, फ्लैट, प्लॉट आदि खरीदना खुद रहने या किराये पर देने के लिए 2. Commercial Property (व्यावसायिक संपत्ति)   ऑफिस, दुकान, गोदाम या मॉल में स्पेस खरीदना किराये से कमाई या रिसेल से मुनाफा 3.Real Estate Investment Trusts (REITs)   शेयर मार्केट की तरह ट्रेड होने वाले रियल एस्टेट फंड्स कम पैसों से भी इन्वेस्ट कर सकते हैं (₹100 से शुरू) जैसे: Embassy REIT, Mindspace, Brookfield 4. Land Investment (जमीन खरीदना):-     शहर के बाहर, हाईवे या विकासशील इलाकों में जमीन खरीदना ...