Skip to main content

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: SBI Youth for India Fellowship 2025-26 — योग्यता, फायदे, तारीखें और आवेदन प्रक्रिया

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: SBI Youth for India Fellowship 2025-26 — योग्यता, फायदे, तारीखें और आवेदन प्रक्रिया

26 August 2025 

अगर आप समाज में जमीनी बदलाव लाना चाहते हैं और ग्रामीण भारत के साथ काम करने का सपना देखते हैं, तो SBI Youth for India (YFI) Fellowship 2025-26 आपके लिए बेहतरीन अवसर है। यह 13-महीने का, पूरी तरह फंडेड प्रोग्राम है, जिसमें युवा प्रोफेशनल्स देशभर की नामी NGOs के साथ मिलकर शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में काम करते हैं।

https://youtube.com/shorts/h7bORn0J0jY?si=ij7Z2IxzNdR9QUbS

1. कौन - कौन से लोग आवेदन कर सकते हैं :-

SBI फेलोशिप अभी सामान्य भारतीय नागरिकों के लिए बंद हो चुका है लेकिन अगर आप SBI के कर्मचारी हैं OCI, NRI, और नेपाल/भूटान के नागरिकों के लिए खुला है। अगर आप इससे जुड़े हुए हैं तो आप आवेदन कर सकते है l

आखिरी तारीख और प्रमुख तारीख क्या है :- 

आवेदन की आखिरी तारीख: 11 सितंबर 2025 (रात 11:59 PM IST)। 

ओरिएंटेशन रिपोर्टिंग: 4 अक्टूबर 2025, SWRC (Barefoot College), टिलोणिया, किशनगढ़, राजस्थान। 

प्रोग्राम शुरुआत: अक्टूबर 2025 (एज-कटऑफ 6 अक्टूबर 2025 के अनुसार बताई गई है)। 


2. क्या योग्ताएं होनी चाहिए :- 

उम्र:- आपकी उम्र 21 से 32 वर्ष होनी चाहिए l (जन्म 5 अक्टूबर 1993 से पहले नहीं और 6 अक्टूबर 2004 के बाद नहीं)। 

शैक्षणिक योग्यता :- 1 अक्टूबर 2025 से पहले स्नातक (Bachelor’s) पूर्ण। 

नागरिकता :- SBI कर्मचारी, OCI/NRI, नेपाल/भूटान के नागरिक; सामान्य भारतीय नागरिकों के लिए इस वर्ष का राउंड बंद हो चुका है। 

3. फेलोशिप से क्या फ़ायदा होने वाला है :- 

 आधिकारिक पेज के अनुसार फेलोज को निम्नलिखित सपोर्ट मिलता है :-

मासिक लिविंग भत्ता:  ₹16,000

मासिक ट्रांसपोर्ट भत्ता:  ₹2,000

मासिक प्रोजेक्ट भत्ता:  ₹2,000

मासिक L&D (लर्निंग एंड डेवलपमेंट):  ₹1,000

फेलोशिप पूर्ण होने पर रीडजस्टमेंट भत्ता: ₹1,10,000

यात्रा: घर से प्रोजेक्ट साइट तक रिटर्न 3AC ट्रेन किराया: नेपाल/भूटान/OCI उम्मीदवारों के लिए प्री-अप्रूव्ड लिमिट के अनुसार एयर ट्रैवल रिइम्बर्समेंट।
बीमा: हेल्थ व पर्सनल एक्सिडेंट इंश्योरेंस। 

4. किन क्षेत्रों में काम होता है?

फेलोज 12 थीमैटिक एरियाज़ में काम करते हैं—हेल्थ, एजुकेशन, रूरल लाइवलीहुड्स, एनवायरनमेंट/सस्टेनेबिलिटी, महिला सशक्तिकरण, पानी, टेक्नोलॉजी, अल्टरनेट एनर्जी, लोक शासन (Self-governance), पारंपरिक क्राफ्ट्स, सोशल एंटरप्रेन्योरशिप, फूड सिक्योरिटी आदि। पार्टनर NGOs के साथ मिलकर आप ग्रासरूट्स पर टिकाऊ समाधान बनाते हैं। 
5. आवेदन कैसे करें? (Step-by-Step) :- 

स्टेज-1: रजिस्ट्रेशन + ऑनलाइन असेसमेंट :- 
आधिकारिक पोर्टल पर रजिस्टर करें, प्रोफाइल डीटेल्स भरें और एसे-आधारित आकलन पूरा करें—यह आपके मोटिवेशन, नजरिया और फेलोशिप के प्रति प्रतिबद्धता को परखता है। 

स्टेज-2: पर्सनल इंटरव्यू :-  पैनल आपके व्यक्तित्व, वैल्यूज़ और फील्ड-फिट का आकलन करता है। चयन होने पर ऑफर लेटर, टर्म्स और ऑनबोर्डिंग डीटेल्स शेयर किए जाते हैं। 
यह सामान्य सलाह है :- अपना पर्पज़, फील्ड-वर्क की समझ और टीमवर्क के अनुभव को स्पष्ट रूप से दर्शाइए—यही आपके आवेदन को अलग बनाता है। 
निष्कर्ष :- 
अगर आप इस फेलोशिप में अप्लाई करते है तो ये अवसर आपके करियर को एक नए ऊंचाई देगा और आपको जीवन में नए - नए अवसर देगा जिससे आप अपने करियर में आगे बढ़ सकते है l



Comments

Popular posts from this blog

पैसे कैसे बनाएं – 2025 में कमाई के आसान और असरदार तरीके

 आज के दौर में पैसे कमाना पहले से कहीं आसान हो गया है — बस जरूरत है सही जानकारी और थोड़ी मेहनत की। चाहे आप स्टूडेंट हों, जॉब करते हों, या घर से कुछ शुरू करना चाहते हों, यह लेख आपको बताएगा कि पैसे कैसे बनाएं , वो भी कानूनी, टिकाऊ और स्मार्ट तरीकों से। 🧠 1. स्किल्स सीखिए – कमाई की पहली सीढ़ी कोई भी काम करने से पहले एक अच्छा स्किल (कौशल) होना जरूरी है। आजकल फ्री में या कम पैसों में बहुत सी स्किल्स सीखी जा सकती हैं: डिजिटल स्किल्स: जैसे ग्राफिक डिजाइनिंग, कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग, प्रोग्रामिंग (Python, Web Development) कम्युनिकेशन स्किल्स: अच्छी भाषा और बातचीत का तरीका इंटरव्यू और क्लाइंट्स को प्रभावित करता है फाइनेंशियल लिटरेसी: पैसा कैसे सेव करें, इन्वेस्ट करें — ये सीखना भी जरूरी है 📚 संसाधन: YouTube, Coursera, Udemy, Skill India, Google Career Certificates 💻 2. ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीके (a) फ्रीलांसिंग अगर आपके पास कोई स्किल है, तो आप Freelance काम करके घर बैठे पैसे कमा सकते हैं। 🌐 वेबसाइट्स: Fiverr, Upwork, Freelancer, Toptal (b) कंटेंट बनाना (...

crypto currency Binance क्या है? इसके फायदे और काम करने का तरीका

Crypto currency Binance क्या है? इसके फायदे और काम करने का तरीका 31 August 2025  आज की डिजिटल दुनिया में क्रिप्टोकरेंसी निवेश का सबसे बड़ा साधन बन चुकी है। दुनिया भर में करोड़ों लोग अब बिटकॉइन और दूसरी डिजिटल करेंसी में पैसा लगा रहे हैं। ऐसे में क्रिप्टो एक्सचेंज की ज़रूरत होती है, जहाँ से हम इन कॉइन्स को खरीद और बेच सकें। इन्हीं एक्सचेंज में से सबसे बड़ा और लोकप्रिय नाम है Binance। आइए जानते हैं कि Binance क्या है और यह कैसे काम करता है। Binance क्या है? Binance एक ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज है, जिसकी शुरुआत साल 2017 में चांगपेंग झाओ (Changpeng Zhao – CZ) ने की थी। बहुत कम समय में यह प्लेटफ़ॉर्म दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टो एक्सचेंज बन गया। Binance पर रोज़ाना अरबों डॉलर का लेन-देन होता है और लाखों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। Binance कैसे काम करता है? जैसे स्टॉक मार्केट में हम शेयर खरीदते और बेचते हैं, वैसे ही Binance पर हम क्रिप्टोकरेंसी का लेन-देन कर सकते हैं। सबसे पहले यूज़र को Binance पर अकाउंट बनाना पड़ता है। फिर बैंक अकाउंट या UPI से पैसे जमा किए जा सकते हैं।...

2025 में Real Estate में निवेश कैसे करें? जानिए फायदे, नुकसान और स्मार्ट रणनीति!"

2025 में Real  Estate में निवेश कैसे करें? जानिए फायदे, नुकसान और स्मार्ट रणनीति!" 2025  में लोग केवल शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि रियल एस्टेट (Real Estate) को भी एक मजबूत और सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में देख रहे हैं। चाहे वह अपना खुद का घर हो, किराए पर देने वाली प्रॉपर्टी हो, या फिर जमीन में किया गया निवेश — रियल एस्टेट आपको लॉन्ग टर्म में स्थिर और अच्छा रिटर्न देने की क्षमता रखता है। 1. Residential Property (रिहायशी संपत्ति) :-     मकान, फ्लैट, प्लॉट आदि खरीदना खुद रहने या किराये पर देने के लिए 2. Commercial Property (व्यावसायिक संपत्ति)   ऑफिस, दुकान, गोदाम या मॉल में स्पेस खरीदना किराये से कमाई या रिसेल से मुनाफा 3.Real Estate Investment Trusts (REITs)   शेयर मार्केट की तरह ट्रेड होने वाले रियल एस्टेट फंड्स कम पैसों से भी इन्वेस्ट कर सकते हैं (₹100 से शुरू) जैसे: Embassy REIT, Mindspace, Brookfield 4. Land Investment (जमीन खरीदना):-     शहर के बाहर, हाईवे या विकासशील इलाकों में जमीन खरीदना ...