Skip to main content

भारत की GDP ग्रोथ: पहली तिमाही में 7.8% की जबरदस्त छलांग

भारत की GDP ग्रोथ: पहली तिमाही में 7.8% की जबरदस्त छलांग

30 August 2025 

GDP क्या होता है?

GDP (Gross Domestic Product) यह किसी देश की कुल आर्थिक ताकत को मापने का तरीका है। एक साल (या तिमाही) में किसी देश के भीतर बनने वाले सभी सामान और सेवाओं की कुल कीमत (value) को ही GDP कहते हैं | 
 उदाहरण - 
किसान ने फसल उगाई  , फैक्ट्री ने कपड़े बनाए ,  दुकानदार ने सामान बेचा ,आईटी कंपनी ने सॉफ्टवेयर सर्विस दी , होटल और ट्रैवल कंपनियों ने सेवा दी l
https://youtu.be/isbizeIJKxU?si=kmHeuObGulDRAzkO

पहली तिमाही में 7.8% की जबरदस्त छलांग

भारत का जीडीपी एक बार फिर तेजी से आगे की ओर बढ़ रहा है जिससे हमारे देश की अर्थव्यवस्था बेहद ही मजबूत होती हुई नजर आ रही है l वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2025) के ताज़ा आँकड़े बताते हैं कि देश की GDP ग्रोथ 7.8% दर्ज की गई है।
 ये पिछले 5 तिमाहियों में सबसे अच्छा स्तर है लोगों का अनुमान था कि 6.7 % तक होगा लेकिन ये लोगो की सोच से बहुत ज्यादा अच्छा है l 

ग्रोथ बढ़ने के कारण  

इतने जबरदस्त ग्रोथ के पीछे कई कारण है -

कृषि और सेवा क्षेत्र की मजबूती :-  अच्छे मौसम के वजह से फसल अच्छी हुई और सुहाने मौसम ने टूरिज्म को भी बढ़ावा दिया एवं आईटी और फाइनेंस सेक्टर ने भी अर्थव्यवस्था को गति प्रदान की l 

सरकारी खर्च में तेजी :- सरकार ने बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास परियोजनाओं में निवेश किया।
कम मुद्रास्फीति:- सरकार ने महंगाई पर नियंत्रण किया जिससे लोग अच्छे से खरीदारी कर पाए और कुछ नए उद्योगों को लाया गया जिससे अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ने मदद मिली l

विनिर्माण और निर्माण क्षेत्र में उछाल:- इस तिमाही में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर 7.7% और कंस्ट्रक्शन सेक्टर 7.6% की दर से बढ़ा। 

सेवा क्षेत्र बना भारत की ताकत

विशेषज्ञों का मानना है कि भारत की नई ताकत सेवा क्षेत्र है। आईटी, डिजिटल सर्विस, स्टार्टअप और  से देश की GDP को बड़ी मदद मिल रही है। इससे रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं और निवेशकों का भरोसा भीटूरिज्म मज़बूत हुआ है।
आगे की चुनौतियाँ

हालाँकि तस्वीर पूरी तरह आसान नहीं है। वैश्विक बाज़ार में मंदी और अमेरिका द्वारा लगाए गए उच्च टैरिफ (50%) भारत के निर्यात को प्रभावित कर सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो आने वाले महीनों में निवेश और रोजगार पर असर पड़ सकता है।

निष्कर्ष
भारत की GDP में अच्छी ग्रोथ होने की वजह कहीं न कहीं भारत का हर एक नागरिक शामिल है क्यूंकि जब सब लोग अच्छे से खर्च करते और उसे मैनेज करते है तभी अच्छी ग्रोथ मिल पाती है l कुल मिलाकर, भारत की अर्थव्यवस्था अभी मजबूती से आगे बढ़ रही है। पहली तिमाही का 7.8% ग्रोथ रेट यह साबित करता है कि देश में सुधार की गति तेज है।

Comments

Popular posts from this blog

पैसे कैसे बनाएं – 2025 में कमाई के आसान और असरदार तरीके

 आज के दौर में पैसे कमाना पहले से कहीं आसान हो गया है — बस जरूरत है सही जानकारी और थोड़ी मेहनत की। चाहे आप स्टूडेंट हों, जॉब करते हों, या घर से कुछ शुरू करना चाहते हों, यह लेख आपको बताएगा कि पैसे कैसे बनाएं , वो भी कानूनी, टिकाऊ और स्मार्ट तरीकों से। 🧠 1. स्किल्स सीखिए – कमाई की पहली सीढ़ी कोई भी काम करने से पहले एक अच्छा स्किल (कौशल) होना जरूरी है। आजकल फ्री में या कम पैसों में बहुत सी स्किल्स सीखी जा सकती हैं: डिजिटल स्किल्स: जैसे ग्राफिक डिजाइनिंग, कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग, प्रोग्रामिंग (Python, Web Development) कम्युनिकेशन स्किल्स: अच्छी भाषा और बातचीत का तरीका इंटरव्यू और क्लाइंट्स को प्रभावित करता है फाइनेंशियल लिटरेसी: पैसा कैसे सेव करें, इन्वेस्ट करें — ये सीखना भी जरूरी है 📚 संसाधन: YouTube, Coursera, Udemy, Skill India, Google Career Certificates 💻 2. ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीके (a) फ्रीलांसिंग अगर आपके पास कोई स्किल है, तो आप Freelance काम करके घर बैठे पैसे कमा सकते हैं। 🌐 वेबसाइट्स: Fiverr, Upwork, Freelancer, Toptal (b) कंटेंट बनाना (...

crypto currency Binance क्या है? इसके फायदे और काम करने का तरीका

Crypto currency Binance क्या है? इसके फायदे और काम करने का तरीका 31 August 2025  आज की डिजिटल दुनिया में क्रिप्टोकरेंसी निवेश का सबसे बड़ा साधन बन चुकी है। दुनिया भर में करोड़ों लोग अब बिटकॉइन और दूसरी डिजिटल करेंसी में पैसा लगा रहे हैं। ऐसे में क्रिप्टो एक्सचेंज की ज़रूरत होती है, जहाँ से हम इन कॉइन्स को खरीद और बेच सकें। इन्हीं एक्सचेंज में से सबसे बड़ा और लोकप्रिय नाम है Binance। आइए जानते हैं कि Binance क्या है और यह कैसे काम करता है। Binance क्या है? Binance एक ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज है, जिसकी शुरुआत साल 2017 में चांगपेंग झाओ (Changpeng Zhao – CZ) ने की थी। बहुत कम समय में यह प्लेटफ़ॉर्म दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टो एक्सचेंज बन गया। Binance पर रोज़ाना अरबों डॉलर का लेन-देन होता है और लाखों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। Binance कैसे काम करता है? जैसे स्टॉक मार्केट में हम शेयर खरीदते और बेचते हैं, वैसे ही Binance पर हम क्रिप्टोकरेंसी का लेन-देन कर सकते हैं। सबसे पहले यूज़र को Binance पर अकाउंट बनाना पड़ता है। फिर बैंक अकाउंट या UPI से पैसे जमा किए जा सकते हैं।...

2025 में Real Estate में निवेश कैसे करें? जानिए फायदे, नुकसान और स्मार्ट रणनीति!"

2025 में Real  Estate में निवेश कैसे करें? जानिए फायदे, नुकसान और स्मार्ट रणनीति!" 2025  में लोग केवल शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि रियल एस्टेट (Real Estate) को भी एक मजबूत और सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में देख रहे हैं। चाहे वह अपना खुद का घर हो, किराए पर देने वाली प्रॉपर्टी हो, या फिर जमीन में किया गया निवेश — रियल एस्टेट आपको लॉन्ग टर्म में स्थिर और अच्छा रिटर्न देने की क्षमता रखता है। 1. Residential Property (रिहायशी संपत्ति) :-     मकान, फ्लैट, प्लॉट आदि खरीदना खुद रहने या किराये पर देने के लिए 2. Commercial Property (व्यावसायिक संपत्ति)   ऑफिस, दुकान, गोदाम या मॉल में स्पेस खरीदना किराये से कमाई या रिसेल से मुनाफा 3.Real Estate Investment Trusts (REITs)   शेयर मार्केट की तरह ट्रेड होने वाले रियल एस्टेट फंड्स कम पैसों से भी इन्वेस्ट कर सकते हैं (₹100 से शुरू) जैसे: Embassy REIT, Mindspace, Brookfield 4. Land Investment (जमीन खरीदना):-     शहर के बाहर, हाईवे या विकासशील इलाकों में जमीन खरीदना ...