Skip to main content

EMI और Loan लेने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी – RBI का नया फैसला

EMI और Loan लेने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी – RBI का नया फैसला  

25 August 2025 

EMI और Loan ऐसी चीज है जिसका प्रभाव हम सभी के जीवन पर बहुत ही अधिक पड़ता है जिससे हमारा आर्थिक और मानसिक जीवन दोनों ही प्रभावित होता है हमें कोई भी महंगी चीज खरीदनी हो जैसे - घर , कार , पढ़ाई इत्यादि के लिए लोन जरूर लेना पड़ता है l  ऐसे में जब रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) और सरकार कोई नया नियम लाते हैं, तो उसका सीधा असर लाखों लोगों पर पड़ता है। हाल ही में आई खबर EMI और Loan वालों के लिए बहुत राहत देने वाली है।
1. अब CIBIL स्कोर न होने पर भी मिलेगा लोन :- 

पहले बैंक और NBFCs लोन देने से पहले सिर्फ CIBIL स्कोर देखते थे। अगर आपका स्कोर अच्छा नहीं है या बिल्कुल नहीं है, तो लोन रिजेक्ट कर दिया जाता था। लेकिन RBI ने साफ कहा है कि किसी भी न्यूनतम CIBIL स्कोर को अनिवार्य नहीं किया गया है।

इसका मतलब है कि –  इसका मतलब है अगर आप पहली बार लोन के लिए आवदेन कर रहे है तो आपका CIBIL स्कोर चाहे जितना हो या फिर न हो तब भी आपका आवदेन देखा जायेगा और बैंक आपको सिर्फ इन्ही वजहों से मन नहीं कर सकते l

2. पहली बार लोन लेने वालों को मिली राहत :- 

उन लोगों का कोई भी CIBIL स्कोर नहीं होता जिनका जिन लोगों ने कभी -भी लोन , क्रेडिट का इस्तेमाल न किया हो l पहले बैंक ऐसे लोगों को लोन देने में हिचकिचाते थे। लेकिन अब RBI ने कहा है कि बैंक को ऐसे ग्राहकों की आय, नौकरी, और किस्त चुकाने की क्षमता देखकर लोन देना होगा।

यह कदम उन युवाओं और नए नौकरी करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है, जो अपना पहला लोन लेना चाहते हैं।
 
3.CIBIL रिपोर्ट की ग़लतियां जल्दी सुधरेंगी :- 

ई लोगों की रिपोर्ट में ग़लतियां आ जाती थीं, जिसकी वजह से उनका लोन अटक जाता था। अब RBI ने बैंकों और क्रेडिट ब्यूरो को आदेश दिया है कि ऐसी ग़लतियों को जल्दी सुधारा जाए, ताकि ग्राहक को नुकसान न हो।

4. EMI में पारदर्शिता होगी ज़रूरी :- 

कभी -कभी loan या EMI पर लगे हुए चार्जेस , ब्याज दरें और प्रोसेसिंग फीस , अचानक हुए बदलाव ये सब चीजें कस्टमर से शेयर नहीं किये जाते जिससे कस्टमर्स को बाद में परेशानियों का सामना करना पड़ता है l  
RBI ने इस पर रोक लगाने के लिए नया नियम लागू किया है। 
अब बैंकों और NBFCs को लोन की पूरी जानकारी पहले ही ग्राहक को लिखित में देनी होगी। यानी –

EMI की रकम कितनी होगी
ब्याज दर कितनी है
प्रोसेसिंग फीस या दूसरे चार्ज क्या होंगे
इन सबकी जानकारी साफ-साफ ग्राहक को बतानी होगी।
निष्कर्ष :- 

Loan लेने वालों के लिए ये एक बड़ी खबर है क्यूंकि जो नए नियम RBI ने बनाए हैं उससे आम लोगों को बहुत ही राहत मिली है l अब लोन सिर्फ CIBIL स्कोर पर निर्भर नहीं रहेगा। EMI पर पारदर्शिता बढ़ेगी और पहली बार लोन लेने वालों के लिए रास्ता आसान होगा।

Comments

Popular posts from this blog

पैसे कैसे बनाएं – 2025 में कमाई के आसान और असरदार तरीके

 आज के दौर में पैसे कमाना पहले से कहीं आसान हो गया है — बस जरूरत है सही जानकारी और थोड़ी मेहनत की। चाहे आप स्टूडेंट हों, जॉब करते हों, या घर से कुछ शुरू करना चाहते हों, यह लेख आपको बताएगा कि पैसे कैसे बनाएं , वो भी कानूनी, टिकाऊ और स्मार्ट तरीकों से। 🧠 1. स्किल्स सीखिए – कमाई की पहली सीढ़ी कोई भी काम करने से पहले एक अच्छा स्किल (कौशल) होना जरूरी है। आजकल फ्री में या कम पैसों में बहुत सी स्किल्स सीखी जा सकती हैं: डिजिटल स्किल्स: जैसे ग्राफिक डिजाइनिंग, कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग, प्रोग्रामिंग (Python, Web Development) कम्युनिकेशन स्किल्स: अच्छी भाषा और बातचीत का तरीका इंटरव्यू और क्लाइंट्स को प्रभावित करता है फाइनेंशियल लिटरेसी: पैसा कैसे सेव करें, इन्वेस्ट करें — ये सीखना भी जरूरी है 📚 संसाधन: YouTube, Coursera, Udemy, Skill India, Google Career Certificates 💻 2. ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीके (a) फ्रीलांसिंग अगर आपके पास कोई स्किल है, तो आप Freelance काम करके घर बैठे पैसे कमा सकते हैं। 🌐 वेबसाइट्स: Fiverr, Upwork, Freelancer, Toptal (b) कंटेंट बनाना (...

crypto currency Binance क्या है? इसके फायदे और काम करने का तरीका

Crypto currency Binance क्या है? इसके फायदे और काम करने का तरीका 31 August 2025  आज की डिजिटल दुनिया में क्रिप्टोकरेंसी निवेश का सबसे बड़ा साधन बन चुकी है। दुनिया भर में करोड़ों लोग अब बिटकॉइन और दूसरी डिजिटल करेंसी में पैसा लगा रहे हैं। ऐसे में क्रिप्टो एक्सचेंज की ज़रूरत होती है, जहाँ से हम इन कॉइन्स को खरीद और बेच सकें। इन्हीं एक्सचेंज में से सबसे बड़ा और लोकप्रिय नाम है Binance। आइए जानते हैं कि Binance क्या है और यह कैसे काम करता है। Binance क्या है? Binance एक ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज है, जिसकी शुरुआत साल 2017 में चांगपेंग झाओ (Changpeng Zhao – CZ) ने की थी। बहुत कम समय में यह प्लेटफ़ॉर्म दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टो एक्सचेंज बन गया। Binance पर रोज़ाना अरबों डॉलर का लेन-देन होता है और लाखों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। Binance कैसे काम करता है? जैसे स्टॉक मार्केट में हम शेयर खरीदते और बेचते हैं, वैसे ही Binance पर हम क्रिप्टोकरेंसी का लेन-देन कर सकते हैं। सबसे पहले यूज़र को Binance पर अकाउंट बनाना पड़ता है। फिर बैंक अकाउंट या UPI से पैसे जमा किए जा सकते हैं।...

2025 में Real Estate में निवेश कैसे करें? जानिए फायदे, नुकसान और स्मार्ट रणनीति!"

2025 में Real  Estate में निवेश कैसे करें? जानिए फायदे, नुकसान और स्मार्ट रणनीति!" 2025  में लोग केवल शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि रियल एस्टेट (Real Estate) को भी एक मजबूत और सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में देख रहे हैं। चाहे वह अपना खुद का घर हो, किराए पर देने वाली प्रॉपर्टी हो, या फिर जमीन में किया गया निवेश — रियल एस्टेट आपको लॉन्ग टर्म में स्थिर और अच्छा रिटर्न देने की क्षमता रखता है। 1. Residential Property (रिहायशी संपत्ति) :-     मकान, फ्लैट, प्लॉट आदि खरीदना खुद रहने या किराये पर देने के लिए 2. Commercial Property (व्यावसायिक संपत्ति)   ऑफिस, दुकान, गोदाम या मॉल में स्पेस खरीदना किराये से कमाई या रिसेल से मुनाफा 3.Real Estate Investment Trusts (REITs)   शेयर मार्केट की तरह ट्रेड होने वाले रियल एस्टेट फंड्स कम पैसों से भी इन्वेस्ट कर सकते हैं (₹100 से शुरू) जैसे: Embassy REIT, Mindspace, Brookfield 4. Land Investment (जमीन खरीदना):-     शहर के बाहर, हाईवे या विकासशील इलाकों में जमीन खरीदना ...