Skip to main content

"सपनों का घर अब दूर नहीं: जानिए कौन सा बैंक दे रहा है सबसे सस्ता Home Loan 2025 में!"

"सपनों का घर अब दूर नहीं: जानिए कौन सा बैंक दे रहा है सबसे सस्ता Home Loan 2025 में!"

25 July 2025 

घर खरीदने का सपना हर किसी का होता है और इसे पूरा करने में Home Loan (गृह ऋण) एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लेकिन सही जानकारी के बिना महंगे ब्याज दर और गलत विकल्प आपके बजट को बिगाड़ सकते हैं।
चलिए पहले जानते हैं की होम लोन क्या होता है ?

होम लोन क्या होता है -  Home Loan एक प्रकार का लोन है जो बैंक या फाइनेंस कंपनी आपके घर खरीदने, बनाने या मरम्मत करने के लिए देती है। यह लोन लंबे समय (5 से 30 साल) के लिए लिया जा सकता है, और आपको हर महीने EMI के रूप में इसे चुकाना होता है। 
2025 में Home Loan पर सबसे कम ब्याज दर किस बैंक में है?

1. Punjab National Bank -  इस बैंक की ब्याज दर है 7.50% - 9.35 %तक ये 30  लाख तक लोन के लिए ब्याज दर है l ये एक सरकारी बैंक है l  

2.Bank of Baroda -   ये एक सरकारी बैंक है इसकी ब्याज दर 7.45% से 9.25 % तक 30 लाख के लिए है l
3.Union Bank of India - इस बैंक की ब्याज दर 7.35 % - 10.000 % तक 30  लाख के लिए l

4.SBI (State Bank of India) - इस बैंक की ब्याज दर 7.40%से 8.70% तक है 30 लाख लोन के लिए ये भी एक सरकारी बैंक है

5.HDFC Bank (HDFC Ltd) - ये एक प्राइवेट सेक्टर बैंक है इसकी ब्याज दर 7.90 से शुरू होती है 30 लाख लोन के लिए और इसके बारे में जानकारी के लिए आप बैंक जाकर पता कर सकते है l

6.ICICI Bank -  ये भी एक प्राइवेट बैंक है इसकी ब्याज दर 8.00 से शुरू होती है l 30 लाख लोन के लिए l 
जरुरी जानकारी  - ब्याज दर आपके CIBIL स्कोर, नौकरी, आय और लोन अमाउंट पर निर्भर करती है।
 
होम लोन लेने से पहले ध्यान देने वाली बातें: सबसे कम ब्याज दर चुनना जरूरी है। लोन लेने से पहले आप बैंक के ब्याज दर के बारे में पता कर ले तभी लोन ले l

Prepayment Charges - अगर आप जल्दी लोन चुकाना चाहते है तो कोई जुर्माना लगेगा या नहीं। इसके बारे में पता कर ले l

Processing Fees - कुछ बैंक प्रोसेसिंग चार्जेज लेते है उनकी प्रोसेसिंग फीस क्या है ? और कितनी है?  फीस है भी या नहीं पता कर ले l 

Loan Tenure – लम्बी अवधि का मतलब कम EMI लेकिन ज्यादा ब्याज l अगर आप ज्यादा समय के लिए ब्याज लेते है तो EMI  कम होगी लेकिन ज्यादा ब्याज लगेगा l 

Credit Score - अच्छा CIBIL स्कोर (750+) हो तो कम ब्याज मिल सकता है।
सरकारी या प्राइवेट बैंक किसमें लें लोन? 

सरकरी बैंको में ब्याज दरें कम हो सकती है लेकिन उसमे अधिक समय लग सकता है l प्राइवेट बैंको में ब्याज दरें ज्यादा हो सकती है लेकिन इसमें लोन जल्दी पास हो जाता है l जो आपको सुविधा प्रदान करे उसी के अनुसार आप चुन सकते है l आप विभिन्न बैंकों और वित्तीय संस्थानों से होम लोन की ब्याज दरों की तुलना करें और अपनी  आवश्यकताओं के अनुसार सबसे अच्छा विकल्प चुनें। 

सुझाव:
अगर आप नौकरीपेशा हैं और अच्छा CIBIL स्कोर है, तो SBI या Union Bank एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यदि जल्दी प्रोसेसिंग और सुविधाएं चाहिए तो HDFC या ICICI बैंकों को देखें।
ऑनलाइन तुलना ज़रूर करें – जैसे: [BankBazaar], [Paisabazaar], या [SBI की वेबसाइट]।

Comments

Popular posts from this blog

पैसे कैसे बनाएं – 2025 में कमाई के आसान और असरदार तरीके

 आज के दौर में पैसे कमाना पहले से कहीं आसान हो गया है — बस जरूरत है सही जानकारी और थोड़ी मेहनत की। चाहे आप स्टूडेंट हों, जॉब करते हों, या घर से कुछ शुरू करना चाहते हों, यह लेख आपको बताएगा कि पैसे कैसे बनाएं , वो भी कानूनी, टिकाऊ और स्मार्ट तरीकों से। 🧠 1. स्किल्स सीखिए – कमाई की पहली सीढ़ी कोई भी काम करने से पहले एक अच्छा स्किल (कौशल) होना जरूरी है। आजकल फ्री में या कम पैसों में बहुत सी स्किल्स सीखी जा सकती हैं: डिजिटल स्किल्स: जैसे ग्राफिक डिजाइनिंग, कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग, प्रोग्रामिंग (Python, Web Development) कम्युनिकेशन स्किल्स: अच्छी भाषा और बातचीत का तरीका इंटरव्यू और क्लाइंट्स को प्रभावित करता है फाइनेंशियल लिटरेसी: पैसा कैसे सेव करें, इन्वेस्ट करें — ये सीखना भी जरूरी है 📚 संसाधन: YouTube, Coursera, Udemy, Skill India, Google Career Certificates 💻 2. ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीके (a) फ्रीलांसिंग अगर आपके पास कोई स्किल है, तो आप Freelance काम करके घर बैठे पैसे कमा सकते हैं। 🌐 वेबसाइट्स: Fiverr, Upwork, Freelancer, Toptal (b) कंटेंट बनाना (...

crypto currency Binance क्या है? इसके फायदे और काम करने का तरीका

Crypto currency Binance क्या है? इसके फायदे और काम करने का तरीका 31 August 2025  आज की डिजिटल दुनिया में क्रिप्टोकरेंसी निवेश का सबसे बड़ा साधन बन चुकी है। दुनिया भर में करोड़ों लोग अब बिटकॉइन और दूसरी डिजिटल करेंसी में पैसा लगा रहे हैं। ऐसे में क्रिप्टो एक्सचेंज की ज़रूरत होती है, जहाँ से हम इन कॉइन्स को खरीद और बेच सकें। इन्हीं एक्सचेंज में से सबसे बड़ा और लोकप्रिय नाम है Binance। आइए जानते हैं कि Binance क्या है और यह कैसे काम करता है। Binance क्या है? Binance एक ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज है, जिसकी शुरुआत साल 2017 में चांगपेंग झाओ (Changpeng Zhao – CZ) ने की थी। बहुत कम समय में यह प्लेटफ़ॉर्म दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टो एक्सचेंज बन गया। Binance पर रोज़ाना अरबों डॉलर का लेन-देन होता है और लाखों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। Binance कैसे काम करता है? जैसे स्टॉक मार्केट में हम शेयर खरीदते और बेचते हैं, वैसे ही Binance पर हम क्रिप्टोकरेंसी का लेन-देन कर सकते हैं। सबसे पहले यूज़र को Binance पर अकाउंट बनाना पड़ता है। फिर बैंक अकाउंट या UPI से पैसे जमा किए जा सकते हैं।...

2025 में Real Estate में निवेश कैसे करें? जानिए फायदे, नुकसान और स्मार्ट रणनीति!"

2025 में Real  Estate में निवेश कैसे करें? जानिए फायदे, नुकसान और स्मार्ट रणनीति!" 2025  में लोग केवल शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि रियल एस्टेट (Real Estate) को भी एक मजबूत और सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में देख रहे हैं। चाहे वह अपना खुद का घर हो, किराए पर देने वाली प्रॉपर्टी हो, या फिर जमीन में किया गया निवेश — रियल एस्टेट आपको लॉन्ग टर्म में स्थिर और अच्छा रिटर्न देने की क्षमता रखता है। 1. Residential Property (रिहायशी संपत्ति) :-     मकान, फ्लैट, प्लॉट आदि खरीदना खुद रहने या किराये पर देने के लिए 2. Commercial Property (व्यावसायिक संपत्ति)   ऑफिस, दुकान, गोदाम या मॉल में स्पेस खरीदना किराये से कमाई या रिसेल से मुनाफा 3.Real Estate Investment Trusts (REITs)   शेयर मार्केट की तरह ट्रेड होने वाले रियल एस्टेट फंड्स कम पैसों से भी इन्वेस्ट कर सकते हैं (₹100 से शुरू) जैसे: Embassy REIT, Mindspace, Brookfield 4. Land Investment (जमीन खरीदना):-     शहर के बाहर, हाईवे या विकासशील इलाकों में जमीन खरीदना ...