Skip to main content

"सिर्फ ₹10,000 में बनें मॉल और ऑफिस के मालिक – REITs से कमाएं रेंट!"

"सिर्फ ₹10,000 में बनें मॉल और ऑफिस के मालिक – REITs से कमाएं रेंट!"

30 July 2025 

REITs का पूरा नाम है Real Estate Investment Trusts (रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट)। यह एक ऐसा माध्यम है जिससे आम निवेशक बिना कोई ज़मीन या प्रॉपर्टी खरीदे रियल एस्टेट में निवेश कर सकता है और उससे होने वाली कमाई (जैसे किराया या प्रॉपर्टी की कीमत बढ़ने का लाभ) का हिस्सा पा सकता है।
https://youtu.be/wm-7UtLnT78?si=l45Q0A4k0wCx4JtZ
REITs कैसे काम करता है?

कोई कंपनी या ट्रस्ट बड़े-बड़े कमर्शियल प्रॉपर्टीज़ (जैसे ऑफिस बिल्डिंग्स, मॉल, होटल आदि) में निवेश करती है। उस प्रॉपर्टी से जो किराया और आमदनी होती है, वो REIT में निवेश करने वाले लोगों को उनके शेयर के हिसाब से मिलती है। ये ट्रस्ट स्टॉक मार्केट में लिस्टेड होते हैं, इसलिए आप इन्हें शेयर की तरह ही खरीद और बेच सकते हैं। 

REITs में निवेश करने के आसान स्टेप्स:

1. Demat Account खोलें :-  REITs में निवेश करने के लिए आपके पास एक Demat account OR Trading Account होना चाहिए l
आप इन apps में अपना अकाउंट खोल सकते हैं l
  Zerodha, Upstox, Groww, Angel One, ICICI Direct l
2. REITs को Stock की तरह खरीदें :- 

REITs भारत में स्टॉक एक्सचेंज (NSE/BSE) पर लिस्टेड होते हैं। आप अपने trading app में इन नामों से सर्च करके शेयर की तरह ही खरीद सकते हैं।

https://youtube.com/shorts/mGrzEaVKcdI?si=9R5_9MVcSFKFLHxE

Embassy Office Parks REIT

Mindspace Business Parks REIT

Brookfield India REITi

3. Market या Limit Order लगाएं :- 

आप Market Price पर तुरंत खरीद सकते हैं या फिर Limit Price सेट कर खरीद सकते हैं l
फिर आप जब चाहे तब खरीद सकते हैं l 

4. REITs में निवेश क्यों करें?
   
अगर आप कम पैसों में बिना कोई प्रॉपर्टी खरीदे रियल एस्टेट से कमाई करना चाहते हैं, तो REITs आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हैं l इससे आप अपनी passive income भी generate कर सकते हैं और अपनी आमदनी को बढ़ा सकते हैं l 
   
5 .कम पैसों में रियल एस्टेट में निवेश :- 

REITs में निवेश की शुरुआत आप केवल ₹10,000 – ₹15,000 में कर सकते हैं, जबकि असली प्रॉपर्टी खरीदने में लाखों रुपए लगते हैं।

6. Regular Income और Growth का लाभ लें :- 
  REITs में निवेश करने पर आपको प्रॉपर्टी से मिलने वाला किराया डिविडेंड के रूप में मिलता है।
यह उन लोगों के लिए बढ़िया है जो हर साल निश्चित कमाई चाहते हैं।

सलाह :- 
अगर आप एक low risk + stable return विकल्प चाहते हैं, तो REITs में निवेश समझदारी भरा कदम हो सकता है।
ये आपके प्रॉपर्टी में लगने वाले लाखों पैसों को कम करता है और आपको अच्छा प्रॉफिट भी देता है इसीलिए ये अच्छा निवेश हो सकता है l 

Comments

Popular posts from this blog

पैसे कैसे बनाएं – 2025 में कमाई के आसान और असरदार तरीके

 आज के दौर में पैसे कमाना पहले से कहीं आसान हो गया है — बस जरूरत है सही जानकारी और थोड़ी मेहनत की। चाहे आप स्टूडेंट हों, जॉब करते हों, या घर से कुछ शुरू करना चाहते हों, यह लेख आपको बताएगा कि पैसे कैसे बनाएं , वो भी कानूनी, टिकाऊ और स्मार्ट तरीकों से। 🧠 1. स्किल्स सीखिए – कमाई की पहली सीढ़ी कोई भी काम करने से पहले एक अच्छा स्किल (कौशल) होना जरूरी है। आजकल फ्री में या कम पैसों में बहुत सी स्किल्स सीखी जा सकती हैं: डिजिटल स्किल्स: जैसे ग्राफिक डिजाइनिंग, कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग, प्रोग्रामिंग (Python, Web Development) कम्युनिकेशन स्किल्स: अच्छी भाषा और बातचीत का तरीका इंटरव्यू और क्लाइंट्स को प्रभावित करता है फाइनेंशियल लिटरेसी: पैसा कैसे सेव करें, इन्वेस्ट करें — ये सीखना भी जरूरी है 📚 संसाधन: YouTube, Coursera, Udemy, Skill India, Google Career Certificates 💻 2. ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीके (a) फ्रीलांसिंग अगर आपके पास कोई स्किल है, तो आप Freelance काम करके घर बैठे पैसे कमा सकते हैं। 🌐 वेबसाइट्स: Fiverr, Upwork, Freelancer, Toptal (b) कंटेंट बनाना (...

crypto currency Binance क्या है? इसके फायदे और काम करने का तरीका

Crypto currency Binance क्या है? इसके फायदे और काम करने का तरीका 31 August 2025  आज की डिजिटल दुनिया में क्रिप्टोकरेंसी निवेश का सबसे बड़ा साधन बन चुकी है। दुनिया भर में करोड़ों लोग अब बिटकॉइन और दूसरी डिजिटल करेंसी में पैसा लगा रहे हैं। ऐसे में क्रिप्टो एक्सचेंज की ज़रूरत होती है, जहाँ से हम इन कॉइन्स को खरीद और बेच सकें। इन्हीं एक्सचेंज में से सबसे बड़ा और लोकप्रिय नाम है Binance। आइए जानते हैं कि Binance क्या है और यह कैसे काम करता है। Binance क्या है? Binance एक ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज है, जिसकी शुरुआत साल 2017 में चांगपेंग झाओ (Changpeng Zhao – CZ) ने की थी। बहुत कम समय में यह प्लेटफ़ॉर्म दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टो एक्सचेंज बन गया। Binance पर रोज़ाना अरबों डॉलर का लेन-देन होता है और लाखों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। Binance कैसे काम करता है? जैसे स्टॉक मार्केट में हम शेयर खरीदते और बेचते हैं, वैसे ही Binance पर हम क्रिप्टोकरेंसी का लेन-देन कर सकते हैं। सबसे पहले यूज़र को Binance पर अकाउंट बनाना पड़ता है। फिर बैंक अकाउंट या UPI से पैसे जमा किए जा सकते हैं।...

2025 में Real Estate में निवेश कैसे करें? जानिए फायदे, नुकसान और स्मार्ट रणनीति!"

2025 में Real  Estate में निवेश कैसे करें? जानिए फायदे, नुकसान और स्मार्ट रणनीति!" 2025  में लोग केवल शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि रियल एस्टेट (Real Estate) को भी एक मजबूत और सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में देख रहे हैं। चाहे वह अपना खुद का घर हो, किराए पर देने वाली प्रॉपर्टी हो, या फिर जमीन में किया गया निवेश — रियल एस्टेट आपको लॉन्ग टर्म में स्थिर और अच्छा रिटर्न देने की क्षमता रखता है। 1. Residential Property (रिहायशी संपत्ति) :-     मकान, फ्लैट, प्लॉट आदि खरीदना खुद रहने या किराये पर देने के लिए 2. Commercial Property (व्यावसायिक संपत्ति)   ऑफिस, दुकान, गोदाम या मॉल में स्पेस खरीदना किराये से कमाई या रिसेल से मुनाफा 3.Real Estate Investment Trusts (REITs)   शेयर मार्केट की तरह ट्रेड होने वाले रियल एस्टेट फंड्स कम पैसों से भी इन्वेस्ट कर सकते हैं (₹100 से शुरू) जैसे: Embassy REIT, Mindspace, Brookfield 4. Land Investment (जमीन खरीदना):-     शहर के बाहर, हाईवे या विकासशील इलाकों में जमीन खरीदना ...